बलिया : पशुओं को खुला छोड़ने वाले पशुपालकों पर होगी कार्रवाई

बलिया में अब आवारा जानवर सड़कों पर नहीं घूमते नजर आएंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है।

Ballia News: बलिया में अब आवारा जानवर सड़कों पर नहीं घूमते नजर आएंगे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि अगर कोई अपने पालतू पशुओं को खुला छोड़ेगा तो उसे पकड़ा जाएगा।

सुबह-शाम दूध दुहने के बाद पशुओं को खुला छोड़ने वाले पशुपालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि कई बार अचानक से जानवर सड़क पर आ जाते हैं, जिससे सड़क हादसे बढ़ जाते हैं। इसके अलावा जानवर भी लोगों पर हमला करते हैं।

यह भी पढ़े - बलिया में सिपाही की संदिग्ध हालात में मौत, पानी भरे गड्ढे में मिला शव; बाइक भी बरामद

ऐसे में जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि पालतू पशुओं को कहीं भी अपनी निगरानी में रखें। दूध दुहने के बाद इन्हें चारे आदि के लिए खुले में न छोड़े बल्कि इन पर नजर रखें। सुनिश्चित करें कि जानवर सड़क पर या भीड़-भाड़ वाले इलाकों में न जाए। अगर ऐसा देखा गया तो पशु को जब्त कर लिया जाएगा, पशु मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.