बलिया : गवाह और दस्तावेज लेखक समेत 6 के खिलाफ 420

बैरिया, बलिया : कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर जमीन की खरीद बिक्री के एक मामले में क्रेता, विक्रेता, गवाह व दस्तावेज लेखक समेत छः लोगों पर न्यायालय के आदेश के क्रम में बैरिया थाना पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि रवि शंकर निवासी दलकी थाना दोकटी के प्रार्थना पत्र पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट बलिया के आदेश धारा 120 बी, 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जिन लोगों को मुकदमे में आरोपी बनाया गया है, उसमें विक्रेता निर्भय नारायण पाठक व रंभा देवी पत्नी जनार्दन पाठक (निवासी गण मुरार पट्टी), क्रेता गोवर्धन पाठक (निवासी मुरारपट्टी), गवाह सतीश तिवारी (निवासी मुनि छपरा थाना रेवती), रामकृष्ण पाठक (निवासी पांडेपुर थाना बैरिया) व दस्तावेज लेखक मुन्ना सिंह पर शामिल है। एसएचओ ने स्पष्ट किया कि मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं दूसरी ओर प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना पर तहसील में हड़कम्प मचा हुआ है।

यह भी पढ़े - Ballia Murder : ईंट से मारकर किशोर की हत्या, बगीचे में मिला खून से लथपथ शव

खबरें और भी हैं

Latest News

पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करने...
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग
भदोही में मां करणी पर आपत्तिजनक टिप्पणी, युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.