बलिया : पैमाइश का विरोध करना पड़ा भारी, 4 नामजद

बलिया : राजस्व टीम व पुलिस की मौजूदगी में रविवार को कुछ लोगों ने पैमाइश को लेकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि उन्होंने राजस्व टीम द्वारा गाड़े गये पत्थर को उखाड़ दिया तथा खुद ही झोपड़ी व पुआल में आग लगा दिया। पुलिस ने मौके से चार महिलाओं को हिरासत में लिया है। मामले में कानूनगो की तहरीर पर 19 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला सुखपुरा थाना क्षेत्र का है। 

धनौती निवासी पशुपति ने बांसडीह तहसील में पक्की पैमाइश के लिए वाद दाखिल किया गया था। एसडीएम ने धारा 24 के तहत पत्थर नसब करने का आदेश दिया। रविवार को कानूनगो जितेंद्र राम व लेखपाल नितीश यादव पुलिस टीम के साथ पैमाइश करने पहुंचे। राजस्व टीम ने मापी के बाद पत्थर गाड़ दिया। इसी बीच कुछ पुरुष व महिला पत्थर गाड़ दिया। इसी बीच कुछ पुरुष व महिला पैमाइश के विरोध में खड़े हो गये।

यह भी पढ़े - बलिया में नवाचार की मिसाल: डीएम के मार्गदर्शन में विकसित हुआ जनशिकायत निवारण वेब एप 'Nirakaran Ballia'

पुलिस का कहना है कि पैमाइश के बाद चिन्हांकन के लिए गाड़े गये पत्थर को उखाड़ने के बाद कुछ लोगों ने अपनी झोपड़ी व पुआल के ढेर में आग लगा दिया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गयी। किसी प्रकार आग बुझाने के साथ ही पुलिस ने हंगामा कर रही चार महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इस सम्बंध में एसओ योगेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि मामले में कानूनगों की तहरीर पर 19 लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है। इसमें चार आरोपी नामजद हैं। चार महिलाओं को पकड़कर पूछताछ की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: पूर्व प्रधान व मित्र पर दबंगों का हमला, जान से मारने की दी धमकी, केस दर्ज Ballia News: पूर्व प्रधान व मित्र पर दबंगों का हमला, जान से मारने की दी धमकी, केस दर्ज
बलिया। जिले के कोप गांव में दबंगों ने एक पूर्व प्रधान और उनके मित्र पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर...
बलिया पुलिस में तबादला सूची जारी: गड़वार को मिला नया थानाध्यक्ष, रतसड़ चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर, जानिए कौन कहां गया
बलिया में जातिगत जनगणना के विरोध में पूर्वांचल क्रांति पार्टी का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Ballia News: बलिया में करंट प्रवाहित टूटे तार की चपेट में आकर युवक की मौत, गांव में छाया मातम
Ballia News: कुएं में गिरे दो सांडों की ऐसे बची जान, दो युवाओं की बहादुरी को प्रधान ने किया सम्मानित
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.