पति ने पत्नी पर किया धारदार हथियार से हमला, कुछ दिन पहले मुंह में डाल दिया था फेवी क्विक.

जरवलरोड/बहराइच। जिले के ग्राम पंचायत बंभौरा निवासी महिला को जाते समय इसके पति ने गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे महिला घायल होकर जमीन पर गिर गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जरवलरोड थाना क्षेत्र के ग्राम बम्भौरा के मजरा बगरेपुरवा निवासी 30 वर्षीय गुड़िया पुत्री रामकुमार मंगलवार सुबह 11.30 बजे जरवलरोड स्थित एचडीएफसी बैंक के निकट गली से निकल कर अपने घर जा रही थी। गली में सन्नाटा देख अचानक पीछे से पहुंचे युवती के पति ने धारदार हथियार से गले पर वार कर दिया। गले पर वार होते ही महिला बेहोश होकर नीचे गिर गई। महिला की पुकार सुन मौके पर राहगीरों को देख युवक  फरार हो गया।

यह भी पढ़े - हमीरपुर: शादीशुदा गर्लफ्रेंड की हत्या का खुलासा, उपनिरीक्षक गिरफ्तार, कार और हथियार बरामद

महिला पर जानलेवा हमले की खबर सुनते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। जानकारी मिलते ही आनन फानन में घटना स्थल पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने कार्यवाही की। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड बृजराज प्रसाद ने बताया घायल युवती की शादी 12 वर्ष पूर्व जिला अयोध्या थाना रामसनेहीघाट ग्राम विसईया निवासी रामाधार पुत्र रविनंदन के साथ हुई थी।

पीड़िता ने तहरीर मे लिखा है कि पति का चाल चलन ठीक न होने के करण अपने दो बच्चों के साथ अपने मायके मे रहकर मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर कर रही है। कुछ दिनों से साथ रह रहे पति पत्नी का विवाद चल रहा था। नशे का आदी पति अपनी पत्नी से आए दिन झगड़ा करता था। जिसके चलते हमला किया है।

मुंह में डाल दिया था फेवी क्विक

थाने में महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। एक सप्ताह पूर्व सोते समय अयोध्या ससुराल में ही उसके मुंह में फेवी क्विक डाल दिया था। जिससे काफी समस्या हुई थी।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : नहर मार्ग पर युवक का कटा गला मिला, धारदार हथियार से हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस Ballia News : नहर मार्ग पर युवक का कटा गला मिला, धारदार हथियार से हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस
बलिया : मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर लोहटा भागीपुर में नहर मार्ग पर बुधवार सुबह एक युवक का रक्तरंजित...
Ballia News : पट्टीदारी विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर युवक की हत्या, मुंबई से लौटा था घर
गोंडा : रिंग रोड निर्माण की आड़ में अवैध खनन, पोकलैंड और 7 डंपर सीज—खनन विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई
मुख्यमंत्री योगी ने ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का किया निरीक्षण, 25 नवंबर को आएंगे प्रधानमंत्री मोदी
बिहार शपथ ग्रहण समारोह : भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने दी पूरी जानकारी, बताया—कौन-कौन होंगे शामिल
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.