बहराइच: बदरौली में गोवंश की हत्या से तनाव

बहराइच l कैसरगंज थाना अंतर्गत बदरौली बाजार में बांध के नीचे प्रतिबंधित गोवंश के अवशेष खेत मे पडे मिलने पर ग्रामीण भडक उठे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र परागी निवासी बदरौली की गाय 8 अप्रैल की देर रात अचानक जो  खूंटे से बंधी थी। वह चोरी हो गई। 9 अप्रैल को प्रातः 4: बजे रमेश ने अपनी गाय ढूंढ़नी शुरू की। काफी  ढूंढने के बाद जब नहीं मिली तो ग्रामीणों को पास के ही  गेहूं के खेत में खून के धब्बे दिखाई दिये।

शक होने पर, जब ग्रामीण मौके पर पहुचे तो गोवंश के अवशेष देखकर भडक उठे। सैकडो की भीड घटनास्थल पर एकत्रित हो गयी। रमेश ने अपनी ही गाय के अवशेष होने की जानकारी दी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह मैं पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर वहां गोवंश के अवशेषों को एकत्रित कराया तथा एहतियात  के तौर पर पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस क्षेत्र अधिकारी रूपेंद्र गौड़ ने भी घटनास्थल का द्वारा किया तथा आसपास के ग्रामीणों से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपेन्द्र गौड ने बताया कि प्रतिबंधित गोवंश की हत्या की  घटना को अंजाम देने वाले अभी किसी कीमत पर बक्शा नहीं जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.