- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बहराईच
- बहराइच: 896 विद्यालयों में आयोजित हुई स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा
बहराइच: 896 विद्यालयों में आयोजित हुई स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा
On

बहराइच: जिले के विभिन्न विकास खंडों में संचालित 896 विद्यालयों में शुक्रवार को एनसीईआरटी की ओर से स्टेट एजुकेशनल अचीवमेंट सर्वे परीक्षा का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारियों की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इस परीक्षा के द्वारा छात्रों में शिक्षा की परख जांची गई।
शहर के बालिका विहान विद्यालय में नोडल आस्था की देखरेख में परीक्षा हुई। जिसमें पहले वार्डन प्रिया प्रसाद को ओएमआर शीट भरने की जानकारी दी गई। इसके बाद कक्षा छह के 26 बालिकाओं ने परीक्षा दी। वार्डन प्रिया ने बताया कि परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से कराया गया जिसमें 50 प्रश्न पत्र थे। उन्होंने बताया कि परीक्षा के द्वारा छात्रों में ज्ञान का स्तर जांचा जाएगा। इस दौरान श्रद्धा रैकवार, प्रियंका श्रीवास्तव, भूरत्न प्रभा, संजीव अंकित समेत अन्य मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं
Latest News
01 Jul 2025 20:07:09
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय (DH) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.