- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बहराईच
- बहराइच: पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, जानें हत्या की वजह
बहराइच: पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, जानें हत्या की वजह
On
नानपारा/बहराइच: जिले के ग्राम पंचायत गिरधरपुर विश्वनाथ गांव निवासी एक महिला को पारिवारिक विवाद में उसके पति ने डंडे से पिटाई कर हत्या कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिवार के लोग महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां सीएचसी के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाल आरके सिंह ने बताया कि महिला के पिता खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम सैयद नगर निवासी जगदीश प्रसाद पुत्र सोहन सोनकर की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि महिला की डंडे से पीटकर हत्या हुई है। मालूम हो कि महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व हुई थी। महिला को एक साल की बेटी भी है।
खबरें और भी हैं
“हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
By Parakh Khabar
भारत की दिशा बदलने वाले पांच प्रधानमंत्री और उनके ऐतिहासिक फैसले
By Parakh Khabar
Latest News
22 Oct 2026 16:46:50
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
