बहराइच: जिलाधिकारी ने गेंहू क्रय केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने विकास खण्ड तेजवापुर अन्तर्गत गेहूं क्रय केन्द्र बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लि. ललईबाग का औचक निरीक्षण करते हुए क्रय केन्द्र प्रभारी अमरिका प्रसाद दीक्षित ने बताया कि अब तक ग्राम तेजवापुर के कृषक कुलदीप कुमार से 04 कुण्टल व ग्राम गौरीशंकरपुर रमपुरवा से 79 कुण्टल कुल 02 किसानों से 83 कुण्टल गेहॅू की खरीद की गई है। क्रय केन्द्र पर गेहॅू की कम आवक के बारे में जानकारी प्राप्त करने पर केन्द्र प्रभारी ने बताया कि अभी ज्यादातर खेतों में गेहूॅ की फसल खड़ी है। कटान कम होने के कारण आवक कम है।

जैसे जैसे कृषकों द्वारा गेहूॅ की कटान की जाएगी, केन्द्र पर गेहूॅ की आवक बढ़ती रहेगी। डीएम ने क्रय केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिया कि क्षेत्र के कृषकों से मोबाइल पर सम्पर्क उन्हें क्रय केन्द्र पर अपनी उपज लाने हेतु प्रेरित करें। निरीक्षण के दौरान डीएम ने क्रय केन्द्र पर उपलब्ध उपकरणों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि किसानों के लिए छाया व पेयजल का माकूल बन्दोबस्त रखा जाय।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.