Bahraich Crime: बहराइच में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने पुल से लगाई छलांग

हरदी/ बहराइच। जनपद के गदामार खुर्द गांव निवासी एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद चहलारी घाट पुल से छलांग लगा दी। गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है।

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गदामार खुर्द गांव निवासी संदीप कुमार उर्फ कृष्ण कुमार (25) दीना नाथ का गुरुवार को अपनी पत्नी से विवाद हुआ। पत्नी से विवाद के बाद युवक बाइक से घर से निकला। इसके बाद उसने सीतापुर बहराइच मार्ग पर स्थित चाहलारी घाट पुल से नदी में छलांग लगा दी। नदी के तट पर ही मोबाइल, बाइक और अन्य सामान रखा मिला। जिस पर युवक की पहचान हुई। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे हैं। थानाध्यक्ष एसके सरोज ने बताया कि जांच चल रही है। बिना जांच के कुछ नहीं कहा जा सकता है।

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.