शादी के बाद घर लौट दूल्हे का एक्सीडेंट, उजड़ गया दुल्हन का सुहाग

UP News : उत्तर प्रदेश के बदायूं से दिल को झकझोर देने वाली खबर आई है। यहां इस्लामनगर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को ऐसा हादसा हुआ, जिसने दो परिवारों की खुशियां छीन ली। शादी के चंद घंटे बाद ही दुल्हन का सुहाग छिन गया। उसके पति की घर आते समय सड़क हादसे में मौत हो गई।

चांदपुर निठाया निवासी जितेंद्र (22) पुत्र जसवंत सिंह की शादी बिसौली कोतवाली क्षेत्र की जलालपुर निवासी प्रियंका के साथ गुरुवार की दोपहर बिसौली कस्बे के मदनलाल इंटर कॉलेज में सामूहिक विवाह योजना के तहत हुई थी। जितेंद्र अपनी मां अनारकली और गांव के धारा सिंह के साथ आया था। दूसरी ओर से प्रियंका के मायके वाले शामिल हुए थे।

यह भी पढ़े - Budaun News: प्रेमिका से शादी की जिद में 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, तीन घंटे बाद पुलिस ने उतारा

शादी के बाद शाम चार बजे प्रियंका अपने मायके वालों के साथ ससुराल चली गई, जबकि जितेंद्र, उसकी मां और धारा सिंह अलग-अलग बाइक से गांव लौट रहे थे। उस दौरान जितेंद्र हेलमेट लगाए था। बताते हैं कि उनकी दोनों बाइक कुढ़ौली मोड़ पर पहुंची थी, तभी सामने से आ रही आलू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में जितेंद्र की बाइक आ गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच में जितेंद्र की बाइक फंस गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई। 

हादसे में जितेंद्र की ऑन द स्पॉट मौत हो गई, जबकि उसकी मां और धारा सिंह घायल हो गए। इस हादसे की चपेट में एक और बाइक सवार आ गया, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। बाद में ट्रैक्टर-ट्रॉली कस्बे में लेकर युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया। 

रो-रोकर प्रियंका हुई बेसुध 
चांदपुर निठाया निवासी जितेंद्र दो भाइयों में बड़ा था। वह खेतीबाड़ी करता था। बृहस्पतिवार को सामूहिक विवाह में उसकी शादी प्रियंका के साथ हुई थी। यहां केवल चंद लोगों के लिए बुलाया गया था। कोई बरात या बैंडबाजा लाने की व्यवस्था नहीं थी। केवल दूल्हा-दुल्हन और परिवार के गिनेचुने लोगों को बुलाया गया था। इससे उनके परिवार के लोग ही शामिल हुए थे। जितेंद्र की मौत से उसके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पति की मौत की खबर मिलते ही प्रियंका रो-रोकर बेसुध हो गई। उसके आंसू नहीं थम रहे थे। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए Ballia News : चितरंजन सिंह की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, वक्ताओं ने युवाओं और किसानों के मुद्दे उठाए
बलिया। मानवाधिकारवादी नेता चितरंजन सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर उनके पैतृक गांव सुल्तानपुर में स्मृति दिवस का आयोजन किया गया।...
Ballia News : अविनाश प्रजापति की मौत पर CMO का बयान, कहा- ट्रॉमा सेंटर में चार डॉक्टरों ने किया था परीक्षण
Ballia News: करनई में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, एक हजार से अधिक लोगों ने कराई जांच
वेदांता ने एक दशक में सरकारी खजाने में करीब 5 लाख करोड़ रुपये का योगदान दिया
एआई+ स्मार्टफोन के नोवा 2 प्रो और नोवा 2 नियो की बिक्री शुरू, 12,999 रुपये से उपलब्ध
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.