15 अप्रैल को नामांकन कराया जाएगा: शिवपाल यादव 

बदायूं। सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव ने जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार से शिकायत की है। सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा समर्थित कुछ अधिकारी सपा नेताओं पर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने नाम तो नहीं खोला है, भाजपा समर्थित बताया है। शिवपाल यादव ने कहा कि 15 अप्रैल को सपा का प्रत्याशी का नामांकन कराया जाएगा। नामांकन कौन कराएगा वह खुद या उनके पुत्र आदित्य यादव इस सवाल को टालते हुए कहा कि 15 अप्रैल को स्थिति साफ हो जाएगी। उन्होंने कहा चुनाव हम लड़ें या आदित्य लड़े या कोई और लड़े, चुनाव समाजवादी पार्टी ही लड़ रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.