बदायूं: फंदे से लटकी मिली महिला का मामला, पति और ससुर गिरफ्तार

उस्मानपुर: जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव दांदरा में महिला का शव फंदे से लटका मिलने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला के पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली बिल्सी क्षेत्र के गांव रोशन नगर निवासी प्रीति की शादी करीब डेढ़ साल पहले जरीफनगर के गांव दांदरा निवासी देवेंद्र पुत्र राधेश्याम के साथ हुई थी। रविवार को प्रीति का शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर प्रीति के मायके पक्ष और पुलिस मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़े - Ballia News: शाम को निकले युवक का खेत में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

दहेज उत्पीड़न का आरोप

प्रीति के भाई मुनेंद्र पाल ने ससुरालवालों पर अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि प्रीति से बुलेरो गाड़ी और रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न किया जाता था।

मुनेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने पति देवेंद्र सिंह, ससुर राधेश्याम, जेठ रामसरन और उमाशंकर, देवर जितेंद्र, और ननद कमला के खिलाफ दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया। सोमवार को पुलिस ने देवेंद्र सिंह और राधेश्याम उर्फ राधे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

थानाध्यक्ष का बयान

थानाध्यक्ष रविकरन सिंह ने कहा कि शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मामले की जांचचल रही है।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.