बदायूं: फंदे से लटका मिला महिला का शव, पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि

सहसवान। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। 

गांव रसूलपुर टप्पा मलसई निवासी संतोष (35) की शादी मनोज कुमार का शव सोमवार रात फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने शव देखा तो चीत्कार मच गया। सूचना मिलने पर संतोष का उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव सकतपुर निवासी मायका पक्ष पहुंचा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां मनोज कुमार ने बताया कि सोमवार रात खाना खाने के बाद परिवार के लोग घर सोए थे। मंगलवार सुबह उनकी बेटी शीला ने मां का शव फंदे पर देखा था। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई है। परिजनों को आत्महत्या के कारण की जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि संतोष के देवर की पत्नी ने फंदा लगा लिया था। उसके परिजनों ने संतोष के परिजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था। सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि महिला की मौत हुई थी। परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

WorldHotels Rewards: 5 जनवरी 2027 से दुनिया के 4,000 से अधिक होटलों में शुरू होगा नया लॉयल्टी प्रोग्राम WorldHotels Rewards: 5 जनवरी 2027 से दुनिया के 4,000 से अधिक होटलों में शुरू होगा नया लॉयल्टी प्रोग्राम
नई दिल्ली, नवंबर 2026: वैश्विक हॉस्पिटैलिटी कंपनी वर्ल्डहोटल्स ने अपने नए यूनिफाइड लॉयल्टी प्रोग्राम ‘वर्ल्डहोटल्स रिवॉर्ड्स’ को 5 जनवरी 2027...
जुड़वां बच्चों की मां बनने के बाद बदली जिंदगी, श्रद्धा आर्या बोलीं- जो है, वही काफी है
Ballia News: ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, हाइवा की टक्कर से दो की मौत, एक गंभीर घायल
Ballia News: शादी का झांसा देकर महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार
मोटी सैलरी वाली कॉरपोरेट नौकरी छोड़ एक्टिंग में आए गौरव खन्ना, बोले- अंदाजा नहीं था कि मेरे अंदर एक कलाकार भी है
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.