- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- बदायूँ
- Badaun Crime News: दोस्त की प्रेमिका से गहरे हुए संबंध... 20 घंटे लाश के साथ कमरे में बने रहे प्रेमी...
Badaun Crime News: दोस्त की प्रेमिका से गहरे हुए संबंध... 20 घंटे लाश के साथ कमरे में बने रहे प्रेमी युगल
On
UP News : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से प्रेम प्रपंच में दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेम प्रसंग में दोस्त और उसकी प्रेमिका ने ही युवक का कत्ल कर दिया। फिर शव को बोरी में भरकर जंगल में फेंक दिया। मामला शहर के आरिफपुर नवादा से जुड़ा है। किराना व्यापारी के बेटे शिवांशु गौतम की हत्याराेपित तनु काे पुलिस ने जेल भेज दिया है। पूछताछ के दौरान तनु ने घटनाक्रम बताया तो उसके चेहरे पर कोई पश्चाताप नहीं था। वह बिना रुके पूरा घटनाक्रम बताती रही।
बताया कि शिवांशु उसके पीछे पड़ गया था, यह बात उसके प्रेमी सनी को पसंद नहीं थी। इसीलिए दोनों ने षड़यंत्र रचा और उसे बरेली बुलाया। युवती उसे कमरे में ले गई, जहां सनी पहले से छिपा था। पुलिस गिरफ्त में तनु ने बताया कि शिवांशु और सनी दोनों अच्छे दोस्त थे। सनी ने ही शिवांशु से उसकी मुलाकात कराई थी। वह शिवांशु को नहीं जानती थी। लेकिन सनी और शिवांशु अच्छे दोस्त थे तो उनका एक दूसरे से काफी मिलना जुलना था। धीरे-धीरे उसकी शिवांशु से भी बात होने लगी। शुरुआत में सनी ने कभी इस बात पर एतराज नहीं जताया। इसके चलते उसकी नजदीकियां शिवांशु से बढ़ गईं थी। वह शिवांशु को लेकर सीरियस नहीं थी, लेकिन डेढ़ साल से वह उसे जानती थी और कई बार जरूरत पर रुपये भी ले चुकी थी। शिवांशु कभी मना नहीं करता था।
वह शिवांशु के साथ कई बार संबंध भी बना चुकी थी। युवती के अनुसार इस बात को लेकर सनी ने एतराज जताना शुरू किया। उसे लगता था कि कहीं शिवांशु उसे लेकर कहीं चला न जाए। इसीलिए सनी ने उस पर दवाब बनाया। वह सनी से प्रेम करती थी, इसके चलते उसकी बातों में आ गई। लड़के के कहने पर लड़की ने शिवांशु को बरेली अपने कमरे पर बुलाया। वहां उसने सनी के साथ मिलकर अपने दुपट्टा से शिवांशु की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरी में बंद कर सुभाष नगर क्षेत्र में सुनसान जगह पर फेंक दिया। फिर अपना कमरा बदलकर मोहल्ला मढ़ीनाथ में रहने लगे।
ये है पूरा मामला
थाना सिविल लाइंस इलाके के आरिफपुर नवादा गांव का रहने वाला शिवांशु गौतम (21) बीएससी फाइनल ईयर का छात्र था। रविवार को उसका शव बरेली के थाना सुभाषनगर इलाके में जंगल में बंद बोरी में पुलिस ने बरामद किया था। शिवांशु के बड़े भाई अभिषेक गौतम ने बताया कि 2 अप्रैल की शाम 6 बजे बाइक लेकर शिवांशु घर से निकला था। उसने अभिषेक को बताया था कि अपने दोस्त के घर जा रहा है, कल तक लौट आएगा। इसके बाद भाई से दोबारा बात नहीं हुई। भाई ने बताया, इसके बाद उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया। न फोन ऑन हुआ न उससे कोई बात हुई। उसका कुछ भी पता नहीं चला। वह अकेले स्पलेंडर बाइक से निकला था। हम लोगों ने 5 अप्रैल को गुमशुदगी दर्ज कराई।
पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया। इसके आधार पर रविवार को तनु नाम की लड़की को उठाकर पूछताछ की गई। तनु अपने प्रेमी सनी के साथ बरेली के मोहल्ला नेकपुर रहती थी और नेटवर्क मार्केटिंग करती थी। लड़की ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि उसका प्रेमी सनी उस पर बार-बार शिवांशु से बात न करने का दबाव बनाता था। शिवांशु को लेकर उन दोनों के बीच अक्सर झगड़ा भी होता था। इसके बाद उन लोगों ने शिवांशु को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
खबरें और भी हैं
45 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 22 लाख रुपये का माल बरामद
By Parakh Khabar
जय प्रभा सेतु से सरयू में कूदा युवक, बैग और जूता मिलने से मचा हड़कंप
By Parakh Khabar
नागपुर: चलती ट्रेन से प्रेमिका को धक्का देने का आरोप, टीटीई गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
17 Oct 2026 06:38:50
बलिया: गड़वार थाना पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौ तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
