Azamgarh News: साइबर ठगी के 4,950 रुपये कराए गए वापस

आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक मामले में पीड़ित के 4,950 रुपये वापस कराए गए। यह रकम गलती से आवेदक राहुल गौड़, निवासी कस्बा निजामाबाद, के खाते से दूसरे खाते में चली गई थी। जब राशि वापस नहीं मिली, तो राहुल ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत (शिकायत संख्या 33108240101060) दर्ज कराई।

मामले की जांच के लिए थानाध्यक्ष निजामाबाद के निर्देशन में उप निरीक्षक उमेश सिंह और साइबर हेल्पडेस्क टीम ने बैंक प्रबंधन से संपर्क किया। कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए योगेंद्र यादव ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए राहुल गौड़ के खाते में 4,950 रुपये वापस जमा कराए।

अपनी धनराशि वापस मिलने पर राहुल गौड़ ने पुलिस टीम का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को सराहा गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.