संभल में राहुल गांधी के आने की सूचना पर अमरोहा पुलिस सतर्क, हाईवे पर वाहनों की कड़ी चेकिंग

अमरोहा। अदालत के आदेश पर संभल की जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान रविवार को बवाल हुआ था। सर्वे का विरोध कर रही भीड़ ने पुलिस पर जमकर पथराव किया, फायरिंग भी की गई। सड़क किनारे खड़े वाहनों में आग लगा दी, जिससे कार व बाइकें जलकर खाक हो गईं। बवाल में पांच लोगों की मौत हो गई। इसके लेकर मंगलवार को लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के संभल आने की सूचना पर अमरोहा पुलिस सतर्क हो गई। गजरौला में नेशनल हाईवे स्थित बृजघाट सीमा पर पुलिस ने वाहनों की कड़ी चेकिंग की। अमरोहा आने वाले लोगों से पूछताछ और जांच के बाद उन्हें आने दिया गया।

संभल हिंसा को लेकर राहुल गांधी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा, संभल में हालिया विवाद पर राज्य सरकार का पक्षपात और जल्दबाज़ी भरा रवैया बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हिंसा और फायरिंग में जिन्होंने अपनों को खोया है उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। प्रशासन द्वारा बिना सभी पक्षों को सुने और असंवेदनशीलता से की गई कार्रवाई ने माहौल और बिगाड़ दिया और कई लोगों की मृत्यु का कारण बना - जिसकी सीधी ज़िम्मेदार भाजपा सरकार है।

मैं भी जल्द संभल जाऊंग-ओवैसी
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं जल्द संभल जाऊंगा। इंसाफ की बात करने पर देशद्रोही कहा जाता है। संभल हिंसा पर ओवैसी ने कहा कि हिंसा में सरकार की मिलीभगत है। दूसरे पक्ष को सुना नहीं गया। तुर्क और पठानों की लड़ाई की बात गलत है। 4 में से 3 लोगों को सीने पर गोली मारी गई।

खबरें और भी हैं

Latest News

Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल Kanpur News: कानपुर में मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकराई, किसान समेत तीन की मौत, लड़की गंभीर घायल
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के शिवराजपुर क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा...
मन:स्थली एजुकेशन सेंटर रेवती का 10वीं परिणाम शत-प्रतिशत, संस्कार पाण्डेय 96.6 प्रतिशत के साथ टॉपर
राधाकृष्ण एकेडमी का 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत, दो छात्रों ने 91.6 प्रतिशत अंक हासिल किए
UP की राजधानी में सम्मानित होंगे बलिया बेसिक के सप्तसितारे, 19 अप्रैल को लखनऊ में होगा सम्मान समारोह
बलिया में दो इंस्पेक्टर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तीसरा शख्स वन दरोगा
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.