- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- अमेठी
- अमेठी: कपड़े और जूते की दुकानों में लगी भीषण आग, 18 लाख रुपए का सामान जलकर राख
अमेठी: कपड़े और जूते की दुकानों में लगी भीषण आग, 18 लाख रुपए का सामान जलकर राख
On
जायस/अमेठी: देर रात शॉर्ट सर्किट से रेडीमेड कपड़े और जूते की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से दोनों दुकानों का लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से दोनों दुकानों का लगभग 18 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक कासिम ने कहा कि फायर ब्रिगेड को तत्काल सूचना दी गई लेकिन फायर ब्रिगेड करीब दो घंटे देरी से आई तब तक दोनों दुकान जलकर राख हो गए थे। करीब 15 लाख रुपए का रेडिमेड का समान और करीब तीन लाख रुपए के जूते जलकर राख हो गए।
खबरें और भी हैं
Latest News
24 Nov 2026 15:31:18
नई दिल्ली, नवंबर 2026: वैश्विक हॉस्पिटैलिटी कंपनी वर्ल्डहोटल्स ने अपने नए यूनिफाइड लॉयल्टी प्रोग्राम ‘वर्ल्डहोटल्स रिवॉर्ड्स’ को 5 जनवरी 2027...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
