- Hindi News
- उत्तर प्रदेश
- अंबेडकर नगर
- सेंट जेवियर्स स्कूल अहरिया के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
सेंट जेवियर्स स्कूल अहरिया के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन
On
अंबेडकर नगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित कर दिया है। जिसमें नगर के जलालपुर रोड पर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल अहरिया अकबरपुर के बच्चों ने परचम लहराया है।हाई स्कूल की छात्रा सानिया ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम तथा सृष्टि पटेल 95% अंकप्राप्त कर द्वितीय और शिवांश तिवारी 93% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इसी प्रकार अधिकांश बच्चों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता तथा विद्यालय का नाम रोशन किया। जिसमें कुछ ऐसे भी विद्यार्थी हैं जो 94% रहे और विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों में श्रेया पटेल 93% प्रतीक 93% उत्कर्ष गौरव 92 प्रतिशत अयान तिवारी 93% महिमा 91% समीक्षा पांडे 91% अखिल चौरसिया 90% करिश्मा अग्रहरि 90% वैष्णवी जायसवाल 90% आदि रहे जिसके सफलता से विद्यालय प्रबंधक संतोष जायसवाल निदेशक विक्की कुमार विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय सिंह तथा विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं अभिभावक गणों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
वही इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा को बढ़-चढ़कर दिखाया जिसमें मोहम्मद साकिब 85% अंकों से प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा शुभांशु 84% अंक प्राप्त का द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अखिल पटेल और अंश ने 77% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अधिकांश विद्यार्थियों का परीक्षा फल सभी विषयों में 94-95 प्रतिशत तक रहा ।विद्यालय का हाई स्कूल का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।
खबरें और भी हैं
“हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
By Parakh Khabar
भारत की दिशा बदलने वाले पांच प्रधानमंत्री और उनके ऐतिहासिक फैसले
By Parakh Khabar
Latest News
22 Oct 2026 16:46:50
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
