शादी की 17वीं सालगिरह पर बजबजाती नाली और गंदी सड़क पर प्रदर्शन करते दिखाई पड़े दूल्हा-दुल्हन, जानिये क्या है माजरा?

आगरा। आगरा के नगला कली निवासी श्री भगवान शर्मा और उमा शर्मा ने अपने वैवाहिक जीवन की 17वीं सालगिरह को अनोखे अंदाज में मनाया जहां एक तरफ लोग अपनी सालगिरह को मनाने के लिए फाइव स्टार ,सेवन स्टार होटल या फिर गोवा ,मालदीप जैसे पर्यटन स्थलों को चुनते हैं वहीं श्री भगवान शर्मा और उमां शर्मा ने कीचड़ भरे दलदल और बदबूदार पानी के बीच खड़े होकर ढोल नगाड़ों के साथ दूल्हा दुल्हन की पोशाक में विकास कार्य न होने का विरोध प्रदर्शन किया। 

इसके लिए उन्होंने योगी-मोदी सरकार की तारीफ करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों के प्रति अपनी नाराजगी जताई है उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि नगला कली में बने नारकीय हालातो के जिम्मेदार हैं। रजरई नगला कली को जोड़ने वाली सड़क के हालात बद से बदतर बने हुए हैं।

रास्ते जल भराव के चलते तालाब में तब्दील है जिसके चलते राहगीरों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है सीवरो से  आने वाले गंदे पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के चलते सड़क के हालात बरसों से जस के तस बने हुए हैं कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन हालातों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। 

Untitled-44 copy

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.