Agra News: ऑटो में मिला ड्राइवर का शव, परिजन ने लगाया हत्या का आरोप

आगरा: जिले के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ऑटो चालक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके ऑटो के अंदर मिला। एत्मादपुर थाना क्षेत्र की निखिल रेजिडेंसी में सुबह एक ऑटो चालक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने ऑटो में एक शव पड़े होने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और ऑटो की जांच पड़ताल की तो इसकी पहचान ऑटो चालक बंटू के रूप में हुई। पुलिस ने बंटू के परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि बंटू कल देर रात तीन दोस्तों के साथ गया था, इसके बाद घर नहीं लौटा। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक मृतक के शव को पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

खबरें और भी हैं

Latest News

बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक बालिकाओं को बेहतर मेंस्ट्रुअल हाइजीन की जानकारी देने के लिए सीतापुर में शिक्षकों को किया जागरूक
सीतापुर, सितंबर 2026: गैर-लाभकारी ग्रासरूट शिक्षा पहल सीखो सिखाओ फाउंडेशन (एसएसएफ) ने एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के सहयोग से...
अनुभव सिन्हा की चर्चित कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ का टेलीविजन डेब्यू, तापसी पन्नू के साथ एंड पिक्चर्स पर होगी रिलीज
अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान
आज रात अनिल कपूर के साथ खेलिए भारत का सबसे बड़ा गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने आर. माधवन को बनाया ब्रांड एंबेसडर, ‘नथिंग स्मॉल अबाउट अस’ अभियान लॉन्च
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.