जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाक रेंजरों की गोलीबारी, बीएसएफ के दो जवान घायल

जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास सीमा सुरक्षा बलों पर पाकिस्तान रेंजरों की ‘‘बिना किसी उकसावे के की गई गोलीबारी’’ के बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान घायल हो गए। 

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान रेंजरों ने मंगलवार को सुबह करीब सवा आठ बजे अरनिया सेक्टर में विक्रम चौकी पर सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की थी, जिसके बाद बीएसएफ जवानों ने जवाबी गोलीबारी की। बयान के अनुसार इस गोलीबारी में बीएसएफ के दो जवान गोली लगने से घायल हो गए और उन्हें तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। 

सूत्रों ने कहा कि गोलीबारी की घटना का मुद्दा पाकिस्तान रेंजरों के समक्ष उठाया जाएगा और उनके समक्ष घटना को लेकर विरोध जताया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि इन दो बीएसएफ जवानों को निशाना बनाने के लिए पाकिस्तान की इकबाल और खन्नोर चौकी की दिशा से निशानेबाज का इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के दोनों जवान चौकी के निकट बिजली का काम कर रहे थे तभी गोलीबारी शुरू हो गई। 

भारत और पाकिस्तान ने 25 फरवरी, 2021 को एक युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें दोनों देश जम्मू-कश्मीर और अन्य क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर युद्धविराम को लेकर सभी समझौतों का सख्ती से पालन करने के लिए सहमत हुए थे। 

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.