आज का इतिहास: आज ही के दिन 213 यात्रियों के साथ समु्द्र में समा गया एयर इंडिया का विमान

नई दिल्‍ली। नए साल में जश्न का माहौल होता है, लेकिन इतिहास में साल के पहले दिन एक दुखद घटना भी दर्ज है। वर्ष 1978 में एयर इंडिया का एक विमान आज ही के दिन 213 यात्रियों के साथ समु्द्र में समा गया था। 

सम्राट अशोक नाम का यह बोइंग 747 विमान बंबई (अब मुंबई) के अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ क्षण बाद ही किसी यांत्रिक खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार लोगों में 190 यात्री और चालक दल के 23 सदस्य थे। घटना के फौरन बाद यह आशंका जताई गई कि यह किसी साजिश का हिस्सा हो सकता है, लेकिन समुद्र से मिले विमान के मलबे की जांच से यह सिद्ध हो गया कि यह एक हादसा था। 

यह भी पढ़े - प्रधानमंत्री मोदी बोले: इस्पात है उभरते भारत की रीढ़, नवाचार और नीतियों से बन रही वैश्विक पहचान

देश दुनिया के इतिहास में दर्ज साल के पहले दिन की चंद और घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1664: शिवाजी महाराज ने सूरत अभियान की शुरूआत की। 1804: हैती ने फ्रांस से अपनी आजादी का ऐलान किया। 1862: भारतीय दंड संहिता और दंड प्रक्रिया संहिता को लागू किया गया। इसे 6 अक्टूबर 1860 को मंजूरी दी गई थी। 1880: मनी ऑर्डर प्रणाली की शुरूआत।

1925: अमेरिका के टेलीफोन और टेलीग्राफ की शोध शाखा के रूप में ‘बेल लेबोरेटरीज' की स्थापना। 1948: भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की शिकायत की कि वह कश्मीर घाटी में हमलावरों को भेज रहा है। 1959: फिदेल कास्रो के नेतृत्व में बागी लड़ाकों ने क्यूबा के तानाशाह फ्लुजेंसियो बतिस्ता का तख्ता पलट दिया और उसे वहां से भागना पड़ा। 

1978: एयर इंडिया का विमान दुर्घटनग्रस्त होकर समुद्र में गिरा। 1984: छोटे से संपन्न एशियाई देश ब्रुनेई ने ब्रिटेन से आजादी का ऐलान किया। अपने तेल और प्राकृतिक गैस भंडार के चलते दो लाख की आबादी वाला यह देश हर वर्ष अरबों डॉलर कमाता है और पूरे एशिया में इसकी प्रति व्यक्ति आय सबसे अधिक है। 1992: नये साल की पूर्व संध्या पर जश्न मनाते हुए बम्बई :अब मुंबई: में जहरीली शराब पीने से कम से कम 91 लोगों मौत। 2011: ओपरा विनफ्रे नेटवर्क की शुरूआत।

2017: नववर्ष के जश्न के दौरान के इस्तांबुल में नाइटक्लब हुए हमले में 39 लोगों की मौत, 60 से अधिक घायल 2023: क्रोएशिया आधिकारिक रूप से यूरो को अपनाकर यह मुद्रा अपनाने वाला 20वां यूरोपीय देश बना। 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया DM ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, सफाई, पार्किंग और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश Ballia News: बलिया DM ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, सफाई, पार्किंग और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय (DH) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में...
लखनऊ में चप्पल व्यापारी पर हमला, बचाव में आई भांजी की टूटी नाक; चिनहट में गर्भवती महिला की पिटाई
Rampur News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर डांसर का किया गया लैंगिक उत्पीड़न, किन्नरों पर गंभीर आरोप
Balrampur News: बकरी को निगलकर पछताया अजगर, वीडियो देख हर कोई रह गया हैरान
Ballia News : बुझ गया बेसिक शिक्षा का एक सितारा, सहायक अध्यापक राकेश सिंह नहीं रहे
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.