- Hindi News
- Top News
- Road Accident : महिला अधिकारी की मौत का LIVE वीडियो
Road Accident : महिला अधिकारी की मौत का LIVE वीडियो
On

उज्जैन। शहर के चामुंडा माता चौराहा पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से BSNL की अकाउंट ऑफिसर की मौत हो गयी। यह हादसा उस समय हुआ, जब ड्यूटी के बाद अकाउंट ऑफिसर घर जा रही थी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है।
इंदिरा नगर निवासी शालिनी (44) पत्नी अभिषेक शर्मा BSNL में अकाउंट ऑफिसर थी। शुक्रवार को वह ऑफिस से शाम करीब साढ़े छह बजे घर के लिए निकली। स्कूटी से ऑफिस की सड़क क्राॅस कर जैसे ही आगे बढ़ी, पुराने माधव कॉलेज मार्ग की तरफ से आ रही बस ने अकाउंट ऑफिसर को चपेट में ले लिया। बस की टक्कर के बाद शालिनी नीचे गिरी और पहिए के नीचे आ गयी। इससे शालिनी की मौत हो गयी। शालिनी के पति अभिषेक ने बस ड्राइवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना के बाद फरार ड्राइवर की तलाश में देवास गेट थाना पुलिस जुटी है।.
खबरें और भी हैं
Latest News
19 Jul 2025 17:15:34
बलिया : टुटवारी हत्याकांड के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ज़ोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.