प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु मेट्रो के दो हिस्सों का किया उद्घाटन 

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बेंगलुरु मेट्रो के पूर्व-पश्चिम गलियारे के दो हिस्सों का लोकार्पण किया। बेंगलुरु मेट्रो पर्पल लाइन पर बैयप्पनहल्ली से कृष्णराजपुरा और केंगेरी से चल्लाघट्टा मार्ग को औपचारिक उद्घाटन की प्रतीक्षा किए बिना, नौ अक्टूबर से सार्वजनिक सेवा के लिए खोल दिया गया था।

इसे लेकर, 66 स्टेशनों के साथ 'नम्मा मेट्रो' की कुल परिचालन लंबाई बढ़कर 74 किमी हो गई है और दैनिक सवारियों की संख्या 7.5 लाख से अधिक हो गई है। नम्मा मेट्रो देश का दूसरा सबसे बड़ा मेट्रो नेटवर्क है। व्हाइटफील्ड (कडुगोडी) से चल्लाघट्टा तक पर्पल लाइन के बीच पूर्व-पश्चिम गलियारा अब कुल 43.49 किमी की लंबाई में फैला है जिसमें 37 स्टेशन शामिल हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल बलिया: जनसुनवाई में दिव्यांग की फरियाद पर डीएम ने तत्काल दिलाई ट्राईसाइकिल
बलिया: जनसुनवाई के दौरान अपनी समस्या लेकर पहुंचे दिव्यांग व्यक्ति की फरियाद पर जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते...
बलिया: घर के कमरे में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस
बलिया: एसपी ने 10 थाना प्रभारियों का किया तबादला, कई थानों में बदले प्रभारी
बलिया: मड़ुआ के आटे की रोटी खाने से करीब 45 महिलाएं बीमार, डीएम ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
बलिया: मडुआ के आटे से बनी लिट्टी-रोटी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत, एक दर्जन से अधिक लोग बीमार
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.