जेल से संदेश: ‘मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है, मैं आतंकवादी नहीं हूं’

आप सांसद बोले-दिल्ली सीएम के साथ जेल में आतंकवादियों जैसा हो रहा सुलूक

नई दिल्ली । कथित शराब घोटाले में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से ही लोगों को एक संदेश भेजा है। इस संदेश को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने एक प्रेसवार्ता में पढ़ कर सुनाया। संदेश में केजरीवाल ने लिखा है कि वह अरविंद केजरीवाल है आतंकवादी नहीं है। उनकी परिवार वालों से ग्लास लगाकर मुलाकात कराई जा रही है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरवील ने तिहाड़ जेल से लोगों के लिए संदेश भेजा है जिसे आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मंगलवार सुबह प्रेसवार्ता यह संदेश सुनाया जिसमें केजरीवाल यह कह रहे हैं कि ‘मेरा नाम अरविंद केजरीवाल है, मैं आतंकवादी नहीं हूं।’ संजय सिंह ने इसके साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आप अरविंद केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा सुलूक कर रहे हैं, आपको शर्म नहीं आती है। पीएम अपनी दुर्भावना में इस कदर बढ़ चुके हैं कि दिल्ली सीएम केजारीवाल की पत्नी और बच्चे से मुलाकात में बीच में शीशे की दीवार खड़ी की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जिनको जेड प्लस की सुरक्षा मिली है, दिल्ली के तीन बार के निर्वाचित सीएम केजरीवाल की उनसे मुलाकात बीच में शीशे की दीवार लगाकर गई। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने इससे यह जाहिर कर दिया है कि उनकी दिल में केजरीवाल के लिए कितनी नफरत भरी है।

बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मुलाकात की थी और आरोप लगाया कि केजरीवाल के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार हो रहा है। मान ने कहा कि वह केजरीवाल से आधे घंटे के लिए मिले, लेकिन उनके बीच एक कांच की दीवार थी, दोनों नेताओं ने फोन कॉल के जरिये बातचीत की। मान ने कहा कि केजरीवाल ने उन्हें ‘इंडिया गठबंधन’ के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करने के लिए कहा है। मान ने पत्रकारों से कहा कि मैं केजरीवाल को देखकर भावुक हो गया। उनके साथ खूंखार अपराधी की तरह सलूक किया जा रहा है। उनकी गलती क्या है? उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक, स्कूल, अस्पताल बनाए? आप उनके साथ ऐसे व्यवहार कर रहे हैं, जैसे आपने किसी बड़े आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया हो।

सीएम मान ने कहा कि जब कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम जेल में थे, तो सोनिया गांधी उनसे मुलाकात करने जाती थीं लेकिन आज हमारे बीच एक कांच की दीवार थी। मोदीजी क्या करना चाहते हैं? यह उन्हें महंगा पड़ेगा। दिल्ली सीएम केजरीवाल के साथ ऐसा सलूक किया जा रहा है, जो ईमानदार हैं।’ बता दें शराब घोटाले के चलते ईडी द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से बीजेपी केजरीवाल के इस्तीफे की मांग कर रही है। हालांकि, आम आदमी पार्टी और उसके मंत्रियों ने कहा है कि सीएम केजरीवाल जेल से ही सरकार चलाते रहेंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.