चौथे चरण में मप्र की आठ सीटों पर सुबह 11 बजे तक 32.38 प्रतिशत मतदान

भोपाल। लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण मध्य प्रदेश के आठ संसदीय क्षेत्रों में सोमवार सुबह 7 बजे से शांतिपूर्ण मतदान जारी है। चुनाव आयोग ने सुबह 11 बजे तक हुई वोटिंग का आंकड़ा जारी किया है। प्रदेश में चौथे चरण में सभी आठ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक 32.38 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां शाम 6 बजे तक मतदान होगा। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि सभी आठ लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में सुबह से शांतिपूर्ण मतदान जारी है।

सुबह 11 बजे तक इन क्षेत्रों में 32.38 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-21 देवास (अजा) में 35.83 प्रतिशत, क्र.-22 उज्जैन (अजा) में 34.25 प्रतिशत, क्र.-23 मंदसौर में 34.12 प्रतिशत, क्र.-24 रतलाम (अजजा) में 34.04 प्रतिशत, क्र.-25 धार (अजजा) में 32.62 प्रतिशत, क्र.-26 इंदौर में 25.01 प्रतिशत, क्र-27 खरगौन (अजजा) में 33.52 प्रतिशत एवं क्र.-28 खंडवा में 31.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।




खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.