दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, अहमदाबाद के तीन लोगों की मौत

दौसा। दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र में ऊनबड़ा गांव के पास रविवार अलसुबह पांच बजे दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घायलों का दौसा के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा कार के सामने अचानक सांड के आने से हुआ। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान कार से बाहर निकलते ही पति-पत्नी समेत तीन लोगों को पीछे से आए ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में गुजरात के अहमदाबाद निवासी हंसमुख, उनकी पत्नी सीमा व चाचा मोहनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। बांदीकुई पुलिस के अनुसार मृतक हंसमुख के मामा कीरट भाई ने बताया कि उनकी बहन सविता 6 मई को हरिद्वार घूमने के लिए गई हुई थी। शनिवार सुबह सविता की हरिद्वार में मौत हो गई। इसलिए वे अपनी पत्नी, बेटी और दूसरे रिश्तेदारों के साथ उनका अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में तीनों के शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर हाईवे पर बिखर गए।

हादसे में नीता, नीलम, ड्राइवर दिनेश गंभीर घायल हुए हैं। वहीं, मामा कीरट भाई, नीता की बेटी सादिया एवं हंसमुख के बेटे निवाल को हल्की चोट आई हैं। सभी घायलों का दौसा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है उल्लेखनीय है कि एनएचएआई ने दावा किया था कि एक्सप्रेस-वे पर आवारा जानवर नहीं आ सकते। इसके लिए दोनों ओर बड़ी-बड़ी रेलिंग लगाई गई हैं। इसके बावजूद आवारा जानवरों की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं।

यह भी पढ़े - बीकानेर : बी.एड. प्रथम सेमेस्टर प्रश्नपत्र त्रुटि पर विवाद, विद्यार्थियों के लिए निशुल्क बस यात्रा की मांग

 

 

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण बलिया कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं को सुधारने की पहल, डीएम ने किया निरीक्षण
बलिया: जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और जनसुनवाई प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए कलेक्ट्रेट...
बलिया : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन
पश्चिमी यूपी में बारिश से फसल नुकसान का आकलन करने के निर्देश, किसानों को मिलेगा मुआवजा : सीएम योगी
उन्नाव : पति की मौत से आहत पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान, वीडियो बनाकर कही दिल की बात
कानपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.