आज का राशिफल। 11 मार्च, 2024

मेष

आज आर्थिक स्थिति बेहतर होने की संभावना है।  यदि आपके बच्चे कॉलेज में पढ़ रहे हैं तो उनको लेकर तनाव हो सकता है। घर के सभी सदस्यों के साथ इसको लेकर चर्चा होगी। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।

यह भी पढ़े - आज का राशिफल 17 मई 2025: कुछ राशियों के लिए लाभकारी रहेगा दिन, जानें क्या कहते हैं सितारे

वृष

आज कारोबार में बड़ी डील हो सकती है। सावधानी के साथ धन का इस्तेमाल करने की आवश्यकता है अन्यथा बड़ा नुकसान होने की प्रबल संभावना है। यदि पैसों को कहीं निवेश किया हुआ है तो वहां से नुकसान झेलना पड़ेगा।

मिथुन

आज दोस्तों से आर्थिक सहायता मिलने की उम्मीद है। पूरा दिन जोश से भरा हुआ होगा तथा जो काम कुछ दिनों से करने का सोच रहे थे वह कर देंगे। ऑफिस में कनिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

कर्क

आज किसी के साथ अनबन होने की संभावना है। ऐसे में पहले से ही किसी प्रकार के वाद-विवाद में पड़ने से बचें। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें। जीनवसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में शांति का माहौल रहेगा।

सिंह

आज कुछ बातें अपने दोस्तों के साथ साझा करना चाहेंगे। इसके लिए व्यवहार में परिवर्तन लाने की आवश्यकता है अन्यथा बातों को सही तरीके से समझा नहीं पाएंगे। पुराना डूबा हुआ धन मिलने की प्रबल संभावना है।

कन्या

आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है तथा कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में पराक्रम में वृद्धि देखने को मिलेगी। घर में सुख-शांति से रहेगी। अविवाहितों का विवाह तय हो सकता है।

तुला

आज व्यवहार में चिड़चिड़ापन देखने को मिलेगा। किसी के साथ कहासुनी भी हो सकती है। ऐसे में यदि आपने गुस्से को नियंत्रण में नहीं रखा तो बात बढ़ भी सकती है। धैर्य का परिचय देंगे तो बेहतर रहेगा।

वृश्चिक

आज आप अपने घर में परिवर्तन संबंधी कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं या फिर कोई नया घर लेने का विचार भी किया जा सकता है। इसको लेकर सभी के बीच गहन चर्चा भी संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

धनु

आज  भाग्य आपके साथ हैं। बिगड़े हुए काम भी आसानी से बन जाएंगे। पैसा कहीं अटका हुआ है तो वह भी मिल जाएगा। पुरानी स्मृतियों को सोच मन कुछ व्यथित हो सकता है।  एलर्जी की समस्या हो सकती है।

मकर

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। कुछ बातों को लेकर खुशी मिलेगी तो कुछ में असफलता भी हाथ लग सकती है। ऐसे में बुद्धिमता से काम लेंगे तो बेहतर रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को आप पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

कुंभ

आज कई ऐसे अवसर आएंगे जब आपको स्वयं को परखने की आवश्यकता पड़ेगी। इससे मन खट्टा तो होगा,लेकिन मनोबल में वृद्धि देखने को मिलेगी। घर के लोगों का पूरा साथ मिलेगा। संबंधों में नई ताजगी महसूस करेंगे।

मीन

आज मानसिक रूप से दबाव का अनुभव करेंगे तथा काम में मन नहीं लगा पाएंगे। आपको लेकर घर वाले परेशान रह सकते हैं। किसी बात को लेकर ठोस निर्णय ले सकते हैं। भावनाओं के बजाय समझदारी से काम करें।

खबरें और भी हैं

स्पेशल स्टोरी

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.