आज का राशिफल 31 जुलाई  : जानें कैसा रहने वाला है आज का दिन 

मेष  
 भविष्य को लेकर आप काफी सचेत रहेंगे।धन लाभ होगा। शाम को कुछ महत्वपूर्ण कार्य अटक सकते हैं। दाम्पत्य सम्बन्धों में खर्चों के कारण थोड़ी खिट-पिट हो सकती है। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे आपका अपमान हो।

वृषभ 
अध्यापन कार्य से जुड़े लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है।जॉब कर रहे लोगों की आमदनी बढ़ सकती है।  भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। छात्रों को मेहनत का उत्तम परिणाम मिलेगा।

मिथुन  
 मन की बातें दूसरों से शेयर न करें। आपकी बातों का लोग बुरा मान सकते हैं।नींद पूरी न लेने के कारण अपच की समस्या हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर समस्या होगी। अपने मित्रों पर अविश्वास न करें।

कर्क  
 पैतृक व्यवसाय में उत्तम धन लाभ होगा।अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार के सदस्यों से राय लेना आपके लिये हितकर रहेगा। रिलेशनशिप में प्रगाढ़ता आयेगी। आय के नये स्तोत्र निर्मित होंगे।

सिंह  
 आयात-निर्यात से आपको लाभ प्राप्त होगा।नये मित्र बन सकते हैं। नौकरी में आपकी आय बढ़ेगी। मार्केटिंग सम्बन्धी गतिविधियों से धन लाभ हो सकता है। धार्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। आप अपने सभी काम समय पर पूरा कर लेंगे।

कन्या
 सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी।  यात्रा की सम्भावना बन सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में उत्तम सफलता मिलेगी। उच्च अधिकारियों के साथ तनाव दूर होगा। किन्तु धन की कमी के कारण जरूरी काम रुक सकते हैं।

तुला 
 दूसरों के मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप न करें।अपने काम पर ही ध्यान बनाये रखें।  कानूनी मामलों को लेकर सावधानी रखें। अपनी बातों को दूसरों पर न थोपें। आज आपको भागदौड़ ज्यादा करनी पड़ेगी।

वृश्चिक  
किसी मांगलिक उत्सव की योजना बनायेंगे।  खर्चों में बढ़ोत्तरी होगी।राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में ताजगी आयेगी। परिवार का बेहतरीन सहयोग मिलेगा। घर में मित्रगण का आगमन हो सकता है।

धनु  
 उच्च अधिकारी आपसे सन्तुष्ट रहेंगे। नयी ऊर्जा का संचार होगा।सन्तान की समस्याओं का समाधान होगा। वैवाहिक जीवन काफी सुखमय रहेगा। व्यवसाय के लिये आप ऋण ले सकते हैं।

मकर 
 मित्रों के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते हैं। काम कल पर न टालें।आपकी नयी-विद्या सीखने को मिलेगी। सन्तान को लेकर तनाव दूर होगा। उच्च शिक्षा में बेहतरीन सफलता मिलेगी।

कुंभ   
करियर को लेकर दिन काफी अच्छा रहेगा। सुख-शान्ति का वातावरण रहेगा।घर की आवश्यकताओं के बोझ में दबे रहेंगे। इसीलिये अपना मत प्रकट करने में सावधानी रखें। माता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर हो सकता है।

मीन   
सम्पत्ति खरीदने का विचार बना सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार बढ़ेंगे।अधिकारी वर्ग के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बड़ा धन लाभ होगा। मित्रों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया DM ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, सफाई, पार्किंग और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश Ballia News: बलिया DM ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, सफाई, पार्किंग और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय (DH) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में...
लखनऊ में चप्पल व्यापारी पर हमला, बचाव में आई भांजी की टूटी नाक; चिनहट में गर्भवती महिला की पिटाई
Rampur News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर डांसर का किया गया लैंगिक उत्पीड़न, किन्नरों पर गंभीर आरोप
Balrampur News: बकरी को निगलकर पछताया अजगर, वीडियो देख हर कोई रह गया हैरान
Ballia News : बुझ गया बेसिक शिक्षा का एक सितारा, सहायक अध्यापक राकेश सिंह नहीं रहे
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.