आज का राशिफल 28 नवंबर 2024  इन राशियों के बिगड़े काम बनेंगे

 मेष 
 नये व्यावसायिक अनुबन्धों के मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी।  नौकरी में काम का दबाव अचानक बढ़ सकता है।मानसिक और आत्मिक रूप से सुकून का अनुभव करेंगे। दपत्तियों के आपसी सम्बन्धों में प्रगाढ़ता रहेगी। दूसरों के विवाद में फँसने से बचें।

बृष
 पाचन क्रिया बिगड़ी रहेगी।  आपके विचार आक्रामक हो सकते हैं।युवा जातक  फिटनेस को लेकर काफी प्रयास करेंगे। भावनात्मक रूप से काफी मजबूत रहेंगे। लेकिन दूसरों की भावनाओं पर भी ध्यान अवश्य दें। प्रयासों के अनुपात में आय कम रहेगी।

 मिथुन
कारोबार में  सावधान रहना होगा।रक्तचाप के रोगियों को स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये।  स्वभाव में समयानुसार बदलाव करना होगा। अन्यथा  अनावश्यक परेशान होंगे। मन में अवसाद युक्त विचार भी आ सकते है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

 कर्क
मनोकामना पूरी होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम आपके अनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी का पर्याप्त सहयोग मिलेगा। धन सम्बन्धित मामलों के लिये भाग्यशाली रहेंगे। रुचि के अनुसार कार्य करने से लाभ प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है।

 सिंह
 शाम के समय दोस्तों के साथ समय बितायेंगे। परिवार के उत्तरदायित्व को अच्छी तरह निभायेंगे। गृहोपयोगी वस्तुओं की ख़रीदारी पर धन खर्च कर सकते हैं। अपने निर्णय स्वयं लें। हालाँकि दूसरों से राय ले सकते हैं। सम्पत्ति के बँटवारे आदि को लेकर गलतफहमी हो सकती है।

 कन्या 
बिजनेस को लेकर यात्रा कर सकते हैं।  आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन में आनन्द रहेगा। बच्चों की पढ़ाई में काफी ध्यान देंगे। मूड शान्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। किसी करीबी से सार्थक चर्चा होगी। मन की मुराद पूरी होगी।

तुला
 व्यर्थ कार्यों के लिये  समय बर्बाद न करें। जॉब को लेकर परेशान हो सकते हैं।क्रोध और अहंकारी व्यक्तित्व के प्रदर्शन से आपको बचना चाहिये। संयम से काम लेंगे तो सफलता मिलेगी। महत्वपूर्ण सामान चोरी हो सकता है। इसीलिये आज यदि यात्रा कर रहे हैं तो सामान के प्रति विशेष सावधानी रखें।


 बृश्चिक
 नए मित्र बन सकते हैं। विरोधियों के साथ समझौता हो सकता है। लक्ष्य प्राप्ति के लिये कड़ी मेहनत करेंगे। जिसके सार्थक परिणाम भी जल्द प्राप्त होंगे। परिजनों के साथ आनन्द का समय बितायेंगे। छिपी हुयी प्रतिभा को निखारने का मौका मिलेगा।

 धनु
कार्यक्षेत्र में आपके अधिकार बढ़ने की सम्भावना है। वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द उठायेंगे।  गूढ़-गम्भीर मुद्दों पर विमर्श करने की योजना बना सकते हैं। दूसरों की मदद करने के लिये तत्पर रहेंगे। परिवार में हल्की-फुल्की परेशानियाँ लगी रहेंगी। घर में मेहमान आ सकते हैं।

 मकर 
 कारोबारियों को ग्राहकों के साथ सम्बन्ध अच्छे रखने चाहिये। शुभ कार्यों में धन खर्च करेंगे।बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। गलत कार्यप्रणाली से बचना चाहिये। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान रखना पड़ेगा।

कुम्भ
 मन में अस्थिरता और तनाव की स्थिति रहेगी।विरोधी उलाहना दे सकते हैं। छोटी दूरी की यात्रा करने का विचार बनायेंगे। गले में इन्फेक्शन की समस्या हो सकती है। विवाहेतर सम्बन्धों के कारण दिक्कत बढ़ेगी। पुराने विवाद सुलझ सकते हैं.

 मीन 
  कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। धन लाभ होने की सम्भावना है। भविष्य के लिये  बड़ी योजना बना सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश से धन मिलेगा। मांगलिक कार्य में आप सम्मिलित हो सकते हैं। काम के प्रति एकाग्रता रहेगी। नए काम की शुरू करेंगे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.