आज का राशिफल,22 दिसंबर 2024: अहंकार से बचें, जानें अपने दैनिक राशिफल

मेष

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के योग हैं। दूसरों की मदद करने में आगे रहेंगे, लेकिन इसकी सराहना कम होगी। ठंड से बचाव का ध्यान रखें। कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

वृषभ

खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। किसी के कटु व्यवहार से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बहुमूल्य संपत्ति खरीदने की योजना बन सकती है। अहंकार और दिखावे से बचें।

मिथुन

व्यापार में लाभकारी सौदे हो सकते हैं। मनोकामनाएं पूरी होंगी। जीवनसाथी पर विश्वास बनाए रखें। कार्यक्षेत्र में बेहतरीन अवसर मिलेंगे। विवाह या अन्य शुभ कार्यों की चर्चा परिवार में हो सकती है।

कर्क

जीवनशैली संतुलित रखें। गृहस्थ जीवन में तनाव संभव है। घर की मरम्मत पर खर्च होगा। मसालेदार भोजन से परहेज करें। मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

सिंह

मित्रों के साथ पार्टी का आनंद ले सकते हैं। व्यवहार में सुधार होगा। सही दिशा में किए गए कार्यों से लाभ मिलेगा। मौज-मस्ती और खेलकूद में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी के व्यवहार से संतोष रहेगा।

कन्या

संवेदनशील मुद्दों पर मन व्यथित हो सकता है। व्यापार में गिरावट की संभावना है। उकसावे में आने से बचें। शांत मन से कार्य करें। स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर से परामर्श लें।

तुला

आपका व्यक्तित्व दूसरों पर प्रभाव डालेगा। दिन शुभ रहेगा। मार्केटिंग से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। बच्चों को माता-पिता की बात माननी चाहिए। दिखावे में धन खर्च करने से बचें।

वृश्चिक

व्यवसाय में लक्ष्यों को पूरा करेंगे। परिवार के साथ आनंदमय समय बिताएंगे। शॉपिंग की योजना बनेगी। दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। मित्रों से सलाह मिलेगी।

धनु

अनुशासनहीनता के कारण अवसर हाथ से निकल सकते हैं। योजनाओं में बाधा आ सकती है। पुराने अनुभवों से मदद मिलेगी। दिन मनोरंजन और धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा।

मकर

विरोधियों से सामना हो सकता है। सोच-समझकर बोलें और विनम्र रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, बुखार या अन्य समस्याएं हो सकती हैं। जल का सेवन बढ़ाएं। मन अशांत हो सकता है।

कुंभ

रुके हुए कार्य आसानी से पूरे होंगे। अधिकारों में वृद्धि होगी। भाई-बहनों के साथ समय बिताएंगे। घरेलू कारोबार में लाभ होगा। दोपहर के बाद कुछ रुकावटें आ सकती हैं। कार्यस्थल से शुभ समाचार मिलेगा।

मीन

अधिकारों के साथ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आय में वृद्धि होगी, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। आपकी प्रतिभा से लोग प्रभावित होंगे।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: बलिया DM ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, सफाई, पार्किंग और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश Ballia News: बलिया DM ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, सफाई, पार्किंग और सुविधाओं पर दिए सख्त निर्देश
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय (DH) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में...
लखनऊ में चप्पल व्यापारी पर हमला, बचाव में आई भांजी की टूटी नाक; चिनहट में गर्भवती महिला की पिटाई
Rampur News: कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर डांसर का किया गया लैंगिक उत्पीड़न, किन्नरों पर गंभीर आरोप
Balrampur News: बकरी को निगलकर पछताया अजगर, वीडियो देख हर कोई रह गया हैरान
Ballia News : बुझ गया बेसिक शिक्षा का एक सितारा, सहायक अध्यापक राकेश सिंह नहीं रहे
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.