आज का राशिफल 1 अगस्त 2024,  इन राशियों को होगा धन लाभ 

मेष  
 बेरोजगार लोगों को नयी जॉब मिल सकती है।बड़ा धन लाभ होने की सम्भावना है। इसके कारण आपके आत्मविश्वास में काफी बढ़ोत्तरी होगी। विद्यार्थियों को कठिन समस्याओं का हल मिलेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है।

वृषभ
 कानूनी मामलों को लेकर थोड़े तनाव में हो सकते हैं।  व्यवसाय में कुछ रुकावटों का सामना करना पड़ेगा। अनावश्यक विचारों में अपना समय बर्बाद न करें। कार्यस्थल में व्यस्तता बढ़ सकती है। करियर को लेकर योजना बनाने के लिये अनुभवी लोगों से सलाह ले सकते हैं।

यह भी पढ़े - Aaj Ka Rashifal 22 Oct 2025: कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

मिथुन  
 मानसिक शान्ति के लिये आप एकांत में समय बिताना चाहेंगे। पार्टनरशिप सम्बन्धी कार्यों में आपको लाभ मिलेगा।धन की समस्या दूर होगी। काम लगन और उत्साह से करेंगे। गूढ़ विद्याओं में आप रुचि ले सकते हैं।

कर्क 
 बच्चों को सिरदर्द की समस्या हो सकती है।जीवनसाथी से किसी कारण झगड़ा हो सकता है।  महिलाओं को मासिक धर्म की समस्या होने की सम्भावना है। आज खर्चों में वृद्धि होगी। किसी रिश्तेदार को लेकर परेशान हो सकते हैं।

सिंह  
आपकी मनोकामना की पूर्ति होगी। आपका वर्चस्व बढ़ेगा। मित्रों के साथ आप समय बिताना चाहेंगे। धन का लेन-देन सावधानी पूर्वक करें। सरकारी कार्यों में आ रही बाधा दूर होगी। नये कार्यों में आप रुचि लेंगे। शेयर मार्केट से धन लाभ प्राप्त हो सकता है।।

कन्या 
 नौकरीपेशा लोगों के लिये दिन बहुत अच्छा है। आत्मसम्मान की चिन्ता रहेगी। रुचि के अनुसार काम करने से आपको लाभ होगा। तकनीकी कार्यों में आपको धन लाभ मिलेगा। यात्रा करने के योग बन रहे हैं।

तुला  
 मित्रों के माध्यम से आपको शुभ सूचना मिल सकती है। व्यवसाय में आपको धन लाभ हो सकता है।विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। गैरकानूनी कार्यों से दूर रहना चाहिये।

वृश्चिक 
 विवादों से दूर रहें वरना आपकी छवि खराब हो सकती है।आपको सावधान रहना चाहिये।अपनी गलतियों को स्वीकारने में न हिचकें। अपनी राज की बात दूसरों से शेयर न करें। स्वार्थी मित्रों के कारण आपको परेशानी होगी। यात्रा न करें।

धनु  
किसी बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिये दिन उत्तम है।  धन लाभ प्राप्त होगा।जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। परिवार में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। घरेलू उलझनों से छुटकारा मिलेगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे।

मकर 
 आपकी कार्यशैली से अधिकारी बहुत प्रसन्न रहेंगे। प्रेम जीवन में प्रेम भाव बढ़ेगा।लम्बे समय से चली आ रही कोई समस्या दूर होगी। काम की अधिकता के बावजूद आप काफी प्रसन्न रहेंगे। अपने साथ काम करने वालों पर विश्वास बनाये रखें।

कुंभ 
 लेकिन आप अपनी लापरवाही से उन अवसरों को खो सकते हैं। खुद को साबित करने के अवसर मिलेंगे। प्रेम सम्बन्धों को लेकर आज थोड़ा गम्भीरता दिखाना आवश्यक है। इससे आपको उनकी समस्याओं को समझने में आसानी होगी। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें।

मीन   
शुभचिन्तकों का अनदर न करें। आपका मनोबल थोड़ा कमज़ोर रहेगा।अपने भविष्य को लेकर थोड़े आशंकित रहेंगे। दिखावे में काफी धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक उलझन हो सकती है। प्रेमियों को शुभ सूचना मिलेगी।

खबरें और भी हैं

Latest News

पीलीभीत: असम हाईवे पर ट्रक, पिकअप और डीसीएम की जोरदार टक्कर, तीन की मौत, एक गंभीर घायल पीलीभीत: असम हाईवे पर ट्रक, पिकअप और डीसीएम की जोरदार टक्कर, तीन की मौत, एक गंभीर घायल
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में मंगलवार रात असम हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही ने तीन जिंदगियां छीन...
UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 46 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला, बलरामपुर और कौशांबी के DM बदले, पूरी लिस्ट जारी
देवरिया में पारिवारिक विवाद में हमला: भाई ने धारदार हथियार से भाई और भतीजियों को किया घायल, मामला दर्ज
कन्नौज में मुठभेड़ के बाद छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
बलिया में युवक ने फांसी लगाकर दी जान: पत्नी के मायके से न लौटने पर उठाया कदम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.