इजराइल में मारे गए भारतीय श्रमिक का शव भारत भेजने की तैयारी

तेल अवीव। इजराइल में लेबनान से दागी गई टैंक रोधी मिसाइल के हमले में मारे गए भारतीय श्रमिक पी. मैक्सवेल का शव गुरुवार देर रात भारत के लिए रवाना किया जाएगा। मैक्सवेल (30) केरल के कोल्लम के रहने वाले थे।

इजराइल के गृह मंत्री मोशे अर्बेल, जनसंख्या एवं आव्रजन प्राधिकरण (पीआईबीए) के महानिदेशक, इजराइली विदेश मंत्रालय के अधिकारी और भारतीय दूतावास के वरिष्ठ राजनयिक गुरुवार शाम श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 140 के जरिए इजराइली समयानुसार 21:10 बजे शव दिल्ली ले जाया जाएगा और वहां से शुक्रवार को भारतीय समयानुसार अपराह्न तीन बजे निर्धारित एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 801 से तिरुवनंतपुरम भेजा जाएगा। इजराइल के उत्तर में गैलील क्षेत्र में सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुए टैंक रोधी मिसाइल हमले में मैक्सवेल की मौत हो गई थी। जिव अस्पताल में उनके शव की पहचान की गई थी।

हमले में सात अन्य कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें केरल के मूल निवासी दो भारतीय भी शामिल हैं। हमले में वाजाथोप के निवासी 31 वर्षीय बुश जोसेफ जॉर्ज और वागामोन के रहने वाले 28 वर्षीय पॉल मेल्विन घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

खबरें और भी हैं

Latest News

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; पहचान के लिए DNA जांच
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक डबल डेकर स्लीपर बस में भीषण आग लगने से नौ यात्रियों...
बलिया में दुकानदारों के लिए डस्टबिन अनिवार्य, नहीं रखने पर लगेगा जुर्माना
Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.