विद्यार्थी परिषद द्वारा भारतीय नव वर्ष के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समस्तीपुर नगर इकाई द्वारा भारतीय नव वर्ष के अवसर पर मंगलवार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य रूप से नगर इकाई के द्वारा पटेल मैदान गोलंबर पर आज शाम को भारत माता की आरती आयोजित की गई जिसमें कार्यकर्ता एवं छात्रों के साथ-साथ आम नागरिक भी शामिल हुए पूरा वातावरण भारत माता की जय के जयकारों से गूंजता रहा।

मौके पर विभाग संयोजक अनुपम कुमार झा ने कहा कि यह समय ही नव वर्ष का सही समय है जब चारों तरफ नयापन है ऐसा लगता है कि मनुष्य के साथ प्रकृति जानवर पशु पक्षी सभी नववर्ष मना रहे हैं ।चारों तरफ उत्साह एवं उमंग का वातावरण है। आज हम विक्रम संवत 2081 में प्रवेश कर रहे हैं। यह हमारे लिए सांकृतिक गौरव तथा समृद्धशाली सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है। भारतीय संस्कृति में ऐसी मान्यता है कि भगवान ब्रह्मा ने इसी दिन से सृष्टि की रचना की शुरुआत की थी।

यह भी पढ़े - पैनासोनिक ने पेश की नई स्मार्ट और बिजली बचाने वाली एसी रेंज, 2028 तक 20 लाख यूनिट बिक्री का लक्ष्य

खबरें और भी हैं

Latest News

UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS UPSC Result : बाराबंकी के दो बेटों ने बढ़ाया मान, पहले प्रयास में अभिजीत को 294वीं रैंक, अनुपम बने IRS
बाराबंकी : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी के दो होनहारों ने शानदार सफलता हासिल...
BCDA का ऐलान—जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं, PACS को औषधि लाइसेंस देने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध
यूनेस्को के वर्ल्ड इंजीनियरिंग डे 2026 के लिए अदाणी ग्रुप बना आधिकारिक पार्टनर
राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम को मिला ‘कार्बन फुटप्रिंट/जीएचजी अकाउंटिंग’ सर्टिफिकेशन
क्या अन्विता पूरी कर पाएगी अदालत की तीनों शर्तें और जीत पाएगी भाई-बहनों की कस्टडी? जानिए ‘इत्ती सी खुशी’ में
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.