- Hindi News
- भारत
- यूपी सरकार खो-खो विश्व कप के आयोजन में करेगी आर्थिक सहायता
यूपी सरकार खो-खो विश्व कप के आयोजन में करेगी आर्थिक सहायता

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश सरकार ने खो-खो विश्व कप के सफल आयोजन के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया (केकेएफआई) और विश्व कप आयोजन समिति के अध्यक्ष सुधांशु मित्तल से मुलाकात के दौरान इस आश्वासन को व्यक्त किया।
उन्होंने नोएडा खेल स्टेडियम में खो-खो विश्व कप के मैचों के आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं के लिए आभार व्यक्त किया। मित्तल ने कहा कि यूपी सरकार की खेल नीतियों ने राज्य में खेलों को प्रोत्साहित किया है, जिससे खो-खो के विकास की संभावनाएँ बढ़ी हैं।
खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया ने उत्तर प्रदेश में इस खेल को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता जताई है। इसका उद्देश्य खो-खो को ओलंपिक और एशियाई खेलों में शामिल करवाने के प्रयासों को मजबूत करना है।