- Hindi News
- भारत
- दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत 260 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, गैरकानूनी रूप...
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत 260 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, गैरकानूनी रूप से रह रहे थे राजधानी में
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राजधानी में गैरकानूनी रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ अभियान चलाया। इस कार्रवाई में पुलिस ने 260 अफ्रीकी नागरिकों को हिरासत में लिया है। यह अभियान रविवार को द्वारका, पश्चिमी और बाहरी जिलों में एक साथ चलाया गया।
अभियान की निगरानी विशेष पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) जोन-II मधुप तिवारी और संयुक्त पुलिस आयुक्त (पश्चिमी रेंज) जतिन नरवाल ने की। अभियान का नेतृत्व डीसीपी अंकित सिंह (द्वारका), दराडे शरद भास्कर (पश्चिम) और सचिन शर्मा (बाहरी) ने किया। इस दौरान 4 एसीपी, 20 इंस्पेक्टर और 600 से अधिक पुलिसकर्मियों वाली 31 टीमों को लगाया गया।
संयुक्त पुलिस आयुक्त जतिन नरवाल ने बताया कि अब तक 10 अफ्रीकी देशों के 183 नागरिकों को पकड़ा गया है, जिनमें 48 महिलाएं शामिल हैं। इनमें से 160 द्वारका, 14 पश्चिमी और 9 बाहरी जिले से गिरफ्तार किए गए।
अभियान के दौरान पुलिस ने 26 प्राथमिकी दर्ज की हैं और 25 से अधिक मकान मालिकों की पहचान की गई है जिन्होंने बिना सूचना विदेशी नागरिकों को किराए पर मकान दिए थे। अधिकारियों ने बताया कि विदेशी नागरिक अधिनियम और आव्रजन कानूनों के तहत सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
