बैंक्वेट मालिकों की कमाई बढ़ाने के लिए वेडिंग्ज़ 50 वैन्यू तक बढ़ाएगा नेटवर्क

नई दिल्ली, 22 सितंबर 2026: बैंक्वेट कारोबार में स्टाफ, वेंडर, बुकिंग और रोजमर्रा के संचालन को आसान बनाने के लिए प्रिज़्म के वेडिंग्स और इवेंट्स बिजनेस वेडिंग्ज़ ने 2026 में कंपनी-सर्विस्ड बैंक्वेट्स का नेटवर्क 50 वैन्यू तक बढ़ाने की योजना बनाई है।

कंपनी के बिजनेस हेड आदित्य शर्मा ने कहा कि हर वैन्यू की लोकेशन और ग्राहक मांग को समझकर कीमत, प्रचार और बुकिंग की रणनीति तैयार की जाती है। शादी के अलावा अन्य आयोजनों के जरिए भी बैंक्वेट मालिकों की कमाई बढ़ाने के अवसर तलाशे जाएंगे।

यह भी पढ़े - अंगदान को धार्मिक आस्था के विरुद्ध मानने वालों को चाहिए गीता का ज्ञान

25 बैंक्वेट्स लॉन्च कर चुकी कंपनी

वेडिंग्ज़ अब तक देशभर में 25 बैंक्वेट्स लॉन्च कर चुकी है। अब गुरुग्राम, कोलकाता, गाजियाबाद, जयपुर, पटना और मुंबई जैसे शहरों में नेटवर्क विस्तार की योजना है।

कंपनी के सर्विस्ड मॉडल में प्रॉपर्टी का मालिकाना हक बैंक्वेट मालिक के पास ही रहता है। वेडिंग्ज़ टेक्नोलॉजी, हॉस्पिटैलिटी, सेल्स और रोजमर्रा के संचालन में सहायता करता है। इसमें स्टाफ, वेंडर, इन्वेंट्री, बुकिंग, ग्राहक सेवा और इवेंट मैनेजमेंट शामिल हैं।

शादी के अलावा दूसरे आयोजनों पर भी फोकस

कंपनी का लक्ष्य सिर्फ शादी के सीजन तक सीमित न रहकर कॉर्पोरेट इवेंट्स, कॉन्फ्रेंस, मीटिंग्स और सोशल गैदरिंग्स के जरिए पूरे साल बुकिंग बढ़ाना है। इससे बैंक्वेट मालिकों को मौजूदा प्रॉपर्टी से अतिरिक्त कमाई के अवसर मिल सकते हैं।

वेडिंग्ज़ आगे भी ऐसे प्रॉपर्टी मालिकों के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहा है, जो प्रोफेशनल मैनेजमेंट के जरिए अपने बैंक्वेट की क्षमता और कमाई बढ़ाना चाहते हैं।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप Ballia News : बलिया में 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
बांसडीह, बलिया: बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है।...
बलिया में फोटोग्राफरों से DSLR कैमरा लूटने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, कैमरे और बाइक बरामद
आजमगढ़ में पत्नी और दो पुरोहितों की हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर, बच्चों को कमरे में लेकर हुआ था बंद
Ballia News :बलिया में 110 वर्षीय वृद्धा की छत से गिरकर मौत, परिवार में मचा कोहराम
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में एडवोकेट गायत्री मोहन की वापसी, सम्वेदना सुवाल्का ने सुनाए अजय देवगन संग शूटिंग के अनुभव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.