- Hindi News
- भारत
- भगदड़ में जान गंवाने वाली पीड़िता के पति का आया बयान, अल्लू अर्जुन को लेकर कही ये बात
भगदड़ में जान गंवाने वाली पीड़िता के पति का आया बयान, अल्लू अर्जुन को लेकर कही ये बात
On
हैदराबाद। फिल्म ‘पुष्पा 2’ के चार दिसंबर को प्रदर्शन के दौरान एक थिएटर में मची भगदड़ में जान गंवाने वाली महिला के पति ने शुक्रवार को कहा कि अभिनेता अल्लू अर्जुन की इसमें कोई गलती नहीं है और वह ‘‘इस त्रासदी के लिए अभिनेता को जिम्मेदार नहीं मानते हैं।’’ महिला के पति भास्कर ने कहा कि वह इस घटना के संबंध में दर्ज कराया गया अपना मामला ‘‘वापस लेने के लिए तैयार’’ हैं।
उसी दौरान भगदड़ मचने से 35 वर्षीय महिला रेवती की मौत हो गई थी और उनका आठ वर्षीय बेटा घायल हो गया था। उसका यहां के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है। हैदराबाद पुलिस ने महिला की मौत के मामले में शुक्रवार सुबह अल्लू अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, बाद में तेलंगाना उच्च न्यायालय ने उन्हें चार सप्ताह की अंतरिम जमानत दे दी।
खबरें और भी हैं
Latest News
19 Nov 2025 11:23:33
बलिया : मनियर थाना क्षेत्र के बड़सरी जागीर लोहटा भागीपुर में नहर मार्ग पर बुधवार सुबह एक युवक का रक्तरंजित...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
