- Hindi News
- भारत
- भाजपा नेता की मौत का खुला राज, प्रेमिका गिरफ्तार
भाजपा नेता की मौत का खुला राज, प्रेमिका गिरफ्तार
On
Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में भाजपा नेता की मौत के मामले से पर्दा उठ गया है।भाजपा नेता की मौत के लिए कोई और नहीं, बल्कि उनकी प्रेमिका जिम्मेदार है। पुलिस ने दोषी प्रेमिका को सलाखों के पीछे भेज दिया है। घटना करीब सात माह पहले की है।
भाजपा नेता एवं पूर्व एल्डरमैन शैलेंद्र जायसवाल उर्फ शीलू का लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्ग से लगे एक खेत में बिजली के खंबे से बंधी हुई लाश मिली थी। मृतक द्वारा संचालित किओस्क सेंटर में 6 पन्ने का अलग-अलग सुसाइड नोट भी मिला था। सुसाइड नोट में धर्मांतरण के लिए दबाव सहित पैसे उगाही का खुलासा हुआ है, जिसका आरोप लोरमी थाना क्षेत्र की रहने वाली 32 वर्षीय प्रेमिका सोनिया लकड़ा पर लगा था। हालांकि उक्त सुसाइड नोट के आधार पर अपराध दर्ज कर लोरमी पुलिस सरगर्मी के साथ आरोपी प्रेमिका की तलाश में जुटी थी। प्रेमिका भागने की फिराक में छिपी थी, पुलिस ने उसे लोरमी के बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
धर्मांतरण का दबाव बना रही थी आरोपी महिला
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी महिला पहले से ही विवाहित थी। बावजूद इसके मृतक से उनका प्रेम प्रसंग था। महिला लगातार पैसे देने समेत धर्मांतरण का दबाव बना रही थी। इससे हताश होकर भाजपा नेता शैलेंद्र जायसवाल ने आत्महत्या की थी।
खबरें और भी हैं
बलिया में टीम ने रुकवाया बाल विवाह, परिजनों से लिखित घोषणा-पत्र लिया
By Parakh Khabar
Latest News
27 Oct 2026 10:19:30
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा में तैनात दो PCS अधिकारियों की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा में है। जिले के...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
