अल्लू अर्जुन के घर पर तोड़फोड़, प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

हैदराबाद। रविवार को अल्लू अर्जुन के घर पर हंगामा करते हुए प्रदर्शनकारियों ने फूलों के गमले और अन्य वस्तुएं तोड़ दीं। ये लोग खुद को ‘उस्मानिया विश्वविद्यालय ज्वाइंट एक्शन कमेटी’ के सदस्य बता रहे थे। उन्होंने हाल ही में फिल्म ‘पुष्पा-2’ के एक थिएटर शो के दौरान भगदड़ में मारी गई महिला के लिए न्याय की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने दीवार पर चढ़कर टमाटर फेंके और अभिनेता के खिलाफ नारे लगाए।

प्रदर्शनकारी मृत महिला के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे थे। उनके पास एक तख्ती थी, जिस पर लिखा था, “फिल्मों से करोड़ों रुपये कमाए जा रहे हैं, लेकिन दर्शकों की जान जा रही है।”

यह भी पढ़े - लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह ने पश्चिमी कमान की कमान संभाली

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तुरंत हिरासत में ले लिया। घटना के समय अल्लू अर्जुन घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने स्थिति को देखते हुए उनके घर की सुरक्षा बढ़ा दी है।

अल्लू अर्जुन के पिता की प्रतिक्रिया

अभिनेता के पिता और फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद ने संयम बरतने की बात कही। उन्होंने कहा, “हमने जो हुआ, वह देखा है। लेकिन यह समय संयम रखने का है। हमें प्रतिक्रिया देने की आवश्यकता नहीं है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है और मामला दर्ज कर लिया है। कानून अपना काम करेगा।” यह एक्शन कमेटी पहले भी तेलंगाना राज्य आंदोलन में सक्रिय रही है।

खबरें और भी हैं

Latest News

सुलतानपुर में पिता पर 9 माह के बेटे की हत्या का आरोप, कुल्हाड़ी से हमला करने की बात सुलतानपुर में पिता पर 9 माह के बेटे की हत्या का आरोप, कुल्हाड़ी से हमला करने की बात
सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर घरेलू विवाद के बाद अपने नौ...
कानपुर में नौकरी का झांसा देकर युवती को देह व्यापार में धकेलने के आरोप में एक गिरफ्तार, 20 होटलों की जांच
बिहार जहरीली शराब कांड : मोतिहारी में 5 की मौत, 15 गंभीर, 6 लोगों की आंखों की रोशनी गई
IPL 2026 : आयुष म्हात्रे और सरफराज की विस्फोटक पारियां, चेन्नई ने पंजाब को 210 रन का लक्ष्य दिया
उज्जैन में ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’ अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. यादव
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.