बिहार STF से हुई मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात अपराधी अजय राय, पुलिसकर्मी घायल

पटना। बिहार और हरियाणा में बैंक डकैती समेत 10 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित एक व्यक्ति पटना जिले में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आकाश यादव उर्फ अजय राय राज्य पुलिस के विशेष कार्यबल (एसटीएफ) के कर्मियों और एक आपराधिक गिरोह के सदस्यों के बीच जक्कनपुर इलाके में बुधवार रात हुई गोलीबारी में मारा गया। उन्होंने कहा कि एसटीएफ का एक उप-निरीक्षक गोलीबारी में घायल हो गया। 

बिहार पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी-अभियान) अमृत राज ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “हमें पता चला कि राय और उसके साथी जक्कनपुर इलाके में एक जगह पर छिपे हुए हैं, जिसके बाद एसटीएफ की टीम वहां पहुंची। आपराधिक गिरोह के सदस्यों ने पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश की और एसटीएफ कर्मियों को निशाना बनाकर गोली चलानी शुरू कर दी।” 

यह भी पढ़े - फूड सेफ्टी असेसमेंट में सेवन सीज़ हॉस्पिटैलिटी को मिले पूरे अंक

राज ने कहा, “पुलिसकर्मियों ने जवाबी कार्रवाई की। राय और एक उप-निरीक्षक को गोली लगी। दोनों को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां राय की मौत हो गई।” एडीजी ने बताया कि घायल पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत अब स्थिर है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने मुठभेड़ स्थल से एक पिस्तौल, कई कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। एडीजी ने बताया कि राय के साथी मुठभेड़ स्थल से भाग गए, उन्हें गिरफ्तार करने के लिए तलाशी अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया, "राय बिहार और हरियाणा में बैंक डकैती समेत 10 से अधिक मामलों में वांछित था।" 

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.