- Hindi News
- भारत
- बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से 'इनसे मिलिए' कार्यक्रम का आयोजन
बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से 'इनसे मिलिए' कार्यक्रम का आयोजन
On
पटना । बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को पर्यावरण संरक्षण एवं पारिस्थितिकी के विकास में जन सहभागिता पर ‘इनसे मिलिए’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रख्यात पर्यावरणविद पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने आने वाली सभी आपदाओं के प्रति आगाह किया। उन्होंने उद्यमियों को ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए भविष्य के लिए सचेत रहने को कहा।
कार्यक्रम के उद्घाटन संबोधन में सदस्य मनीष कुमार वर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कानून बनाए गए हैं। इनमें पेड़ पौधों को संरक्षण प्रदान करने के साथ जैव संरक्षण के लिए विशेष क्षेत्र घोषित करने होंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन के रूप में लेना होगा। सभी को उसमें अपनी सहभागिता निभानी होगी। उन्होंने प्राधिकरण के नए कदम “नीतीश पेंडेंट” और ‘बीएसडीआरएन एप’ के बारे में भी विस्तार से चर्चा की।
डॉ अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि अभी जागरूक होकर हम उन भयावह परिणामों को रोक सकते हैं। इसके लिए जल, जीवन, जमीन और जंगल का संरक्षण करना होगा। यह संरक्षण सरकार की नहीं बल्कि हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस मौके पर सदस्य पी एन राय ने कहा कि पहले बिहार में मात्र 7 प्रतिशत हरित क्षेत्र था जो अब बढ़ कर 15 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ग्रॉस इकॉलोजी प्रोडक्ट पर प्राधिकरण कार्य करेगा।
खबरें और भी हैं
बागपत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप; जांच जारी
By Parakh Khabar
आजमगढ़ में छह बच्चों की मां लापता, ससुर की तहरीर पर मामला दर्ज
By Parakh Khabar
Ballia News: बलिया में करंट लगने से महिला की मौत
By Parakh Khabar
प्रयागराज में विवाहिता की हत्या, ससुर और जेठ गिरफ्तार
By Parakh Khabar
आजमगढ़ में मुठभेड़ के बाद दो गोतस्कर गिरफ्तार, एक घायल
By Parakh Khabar
बलिया में नौ वर्षीय बालक की हत्या का खुलासा, चाचा-चाची गिरफ्तार
By Parakh Khabar
बलिया में शिवलिंग चोरी का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
By Parakh Khabar
Latest News
09 Feb 2026 14:25:19
भरथना/इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के पड़ियापुर गांव में एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर...
स्पेशल स्टोरी
22 Jan 2026 06:34:47
यदि भारतीय राजनीति के मौजूदा दौर को किसी एक शब्द में परिभाषित किया जाए, तो वह शब्द होगा— मोदी मैजिक।...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
