- Hindi News
- भारत
- झारखंड में दूसरे चरण के मतदान से पहले माओवादियों ने पांच ट्रकों में लगाई आग
झारखंड में दूसरे चरण के मतदान से पहले माओवादियों ने पांच ट्रकों में लगाई आग
On
लातेहार (झारखंड)। झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान से कुछ घंटे पहले लातेहार जिले में माओवादियों ने कथित तौर पर पांच ट्रकों में आग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि माओवादियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा छोड़ा है, जिसमें उन्होंने प्रतिबंधित संगठन के साथ बातचीत होने तक तुबेद कोयला परियोजना में ट्रक में कोयला भरने और उसके परिवहन का काम बंद रखने की धमकी दी है। ट्रक चालकों के अनुसार, करीब 12 माओवादी जंगल में पहुंचे और अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। एक अन्य अधिकारी ने बताया, "ट्रक चालकों को अपने वाहनों से उतरने को कहा गया। ट्रकों को आग लगाने से पहले कई गोलियां चलाई गईं।" झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 विधानसभा सीटों के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान जारी है।
खबरें और भी हैं
“पहली बार रैप करना मेरे लिए बेहद मजेदार अनुभव था”: हिबा नवाब
By Parakh Khabar
Latest News
14 Nov 2026 03:54:17
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
स्पेशल स्टोरी
25 Jun 2026 08:16:44
भारत विश्व के सबसे युवा देशों में शामिल है। देश की बड़ी आबादी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.
