- Hindi News
- भारत
- हिसार: पत्नी की हत्या के दोषी प्रवासी मजदूर को उम्रकैद
हिसार: पत्नी की हत्या के दोषी प्रवासी मजदूर को उम्रकैद
On

हिसार। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निशांत शर्मा की अदालत ने पत्नी की हत्या के मामले में प्रवासी मजदूर अनोज कुमार को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उसे 10 दिसंबर को दोषी ठहराया था, जिसके बाद सोमवार को सजा का ऐलान किया गया। दोषी अनोज कुमार बिहार के निकासपुर का रहने वाला है।
मामले का विवरण
वारदात वाले दिन से करीब ढाई महीने पहले अनोज फैक्टरी को ताला लगाकर वहां से चला गया था। 18 सितंबर को फैक्टरी में कर्मी राहुल और सुमित मूंगफली के छिलकों को बोरियों में भर रहे थे। उसी दौरान छिलकों के नीचे महिला करीना का कंकाल मिला।
सूचना मिलने पर आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शुभम तायल ने शक जताया कि अनोज ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को छिपा दिया। पुलिस ने अनोज को गिरफ्तार कर हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज किया।
यह भी पढ़े - प्रधानमंत्री मोदी बोले: इस्पात है उभरते भारत की रीढ़, नवाचार और नीतियों से बन रही वैश्विक पहचान
सजा का फैसला
अदालत ने हत्या के दोष में अनोज कुमार को उम्रकैद और 10,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर उसे एक साल की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। इसके अलावा, शव को खुर्द-बुर्द करने के मामले में उसे पांच साल की कैद और 2,000 रुपये जुर्माने की सजा दी गई। यह दोनों सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
खबरें और भी हैं
Latest News
01 Jul 2025 20:07:09
बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंगलवार को जिला चिकित्सालय (DH) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में...
स्पेशल स्टोरी
01 Jun 2025 09:23:11
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो सामने आते रहते हैं, जिनमें लोग जंगली जानवरों जैसे शेर और...
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.