कर्मा जयंती पर शहर में निकाली गई कलशयात्रा

धमतरी। साहू समाज की आराध्य देवी भक्त माता कर्मा की 1008 वीं जयंती की जयंती पर पांच अप्रैल को जिला साहू संघ एवं तहसील साहू संघ शहर धमतरी युवा एवं महिला प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वाधान में कलश यात्रा निकाली गई। आयोजन में सैंकड़ों युवतियों व महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में भक्त माता कर्मा के जयकारे लगते रहे। धमतरी शहर में परिक्षेत्र स्तर पर धूमधाम से शोभायात्रा निकालते हुए कर्मा जयंती का आयोजन किया गया। शाम को हटकेशर एवं सोरिद-जोधापुर परिक्षेत्र से महिलाओं ने कलश धारण कर शोभायात्रा निकाली। देर शाम घड़ी चौक में सर्वसमाज के साथ मिलकर भक्त माता कर्मा की महाआरती की गई।

माताजी की महाआरती पश्चात् प्रसादी वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला साहू संघ धमतरी के उपाध्यक्ष तोरण साहू, केकती साहू, गणेशराम साहू, विधायक ओंकार साहू, पूर्व विधायक रंजना साहू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विपिन साहू, पूर्व जिला महासचिव विजय साहू, विजय गौतम साहू, चंद्रभागा साहू, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष चन्द्रकला साहू, तहसील अध्यक्ष भगवती साहू, देहुति साहू, निर्मला साहू, पूर्णिमा साहू, एवं महामंत्री रामकुमार साहू, तहसील शहर धमतरी सचिव डा रामकुमार साहू, रामेश्वर साहू शामिल रहे।

यह भी पढ़े - नागपुर: चलती ट्रेन से प्रेमिका को धक्का देने का आरोप, टीटीई गिरफ्तार

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.