120 महिलाओं का बलात्कारी जलेबी बाबा की जेल में मौत

नई दिल्ली : हरियाणा के हिसार जेल में दुष्कर्म के मामले में 14 साल की सजा काटने वाले जलेबी बाबा की मौत हो गई है। जलेबी बाबा ने 120 से अधिक महिलाओं के साथ दुष्कर्म का आरोपी था। पहले वह नशीली चाय पिलाकर महिलाओं को बेहोश करता था और फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया करता था। जलेबी बाबा हिसार के केंद्रीय कारागार-2 में बंद था।

कौन था जलेबी बाबा

यह भी पढ़े - अदाणी इंस्टीट्यूट का 17वां दीक्षांत समारोह, सीएम देवेंद्र फडणवीस को मानद डी.लिट. की उपाधि

जलेबी बाबा का नाम अमरपुरी है। पहले वो जलेबी का ठेला लगाता था, फिर बाबा बना और तंत्र-मंत्र के नाम पर महिलाओं का बलात्कार करता था। जलेबी बाबा महिलाओं को चाय में नशीली दवा देकर बेहोश करता था, फिर उसके साथ दुष्कर्म करता था। उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था।

2018 में पहली बार चर्चा में आया था

जलेबी बाबा का वीडियो 2018 में वायरल हुआ था। इस वीडियो के आधार पर पुलिस इस पर केस दर्ज करती है। जांच के दौरान पुलिस को आश्रम से कई आपत्तिजनक वीडियो मिले थे। इसके अलावा सोशल मीडिया पर कई वायरल वीडियो भी देखने को मिले थे। कई लोगों ने इसका विरोध भी किया था।

कैसे बना जलेबी बाबा?

जलेबी बाबा मानसा, पंजाब का रहने वाला था। रोजगार के लिए ये हरियाणा के टोहाना शहर आया और रेहड़ी पर जलेबी बेचना शुरु किया था। दिन-प्रतिदिन लोग इसे पहचानने लगे। बिल्लु की जलेबी नाम से इसका रेहड़ी काफी प्रसिद्ध भी हो गया था। एक बाबा से मुलाकात के बाद इसने आश्रम बनाया फिर बिल्लु से जलेबी बाबा बन गया। आश्रम में महिलाएं आती थीं। जेलबी बाबा उनकी समस्याओं को सुनता था। फिर नशीली दवा देकर महिलाओं का रेप करता था और वीडियो बनाकर बल्लैकमेल भी करता था।

खबरें और भी हैं

Latest News

‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़ ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ 23 अक्टूबर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी रिलीज, बंगाल में 7 दिनों में कमाए ₹5.44 करोड़
मुंबई, अक्टूबर 2026: शिबोप्रसाद मुखर्जी और जीशु सेनगुप्ता अभिनीत फिल्म ‘बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू’ बंगाल में शानदार थिएट्रिकल प्रदर्शन के...
गिरधर के ठुकराने के बाद शनाया का सामना करने पहुंची राधा, रिश्ते को बचाने के लिए उठाया बड़ा कदम
शादी के कई रिश्ते और सही जीवनसाथी की तलाश, शेमारूमी की ‘एक कन्या कुँवारी’ में दिखेगी जाह्नवी गुरनानी और रौनक कामदार की जोड़ी
“‘साहेब’ के उस सीन के बाद फूट-फूटकर रोया था”: अनिल कपूर ने अनुपमा के सामने साझा किया भावुक किस्सा
गुलशन देवैया और रसिका दुग्गल की ‘लिटिल थॉमस’ को मिला यूए 7+ सर्टिफिकेट, 23 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.