छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त

बोकारो। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता ने बालीडीह ओपी अंतर्गत मांगो पंचायत में मंगलवार देर रात छापेमारी की। इस दौरान भाड़ी मात्रा में अवैध रूप से भंडारित कोयला को जब्त किया गया। जब्त कोयला लगभग 05 ट्रक कोयला क्षमता के बराबर है। मौके से वजन करने वाले 02 मशीनों को भी जब्त किया गया। संबंधित के विरोध कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मौके पर अंचलाधिकारी चास दिवाकर दुबे समेत पुलिस के जवान आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं

Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.