पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन: दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस

पूर्व प्रधानमंत्री और देश के आर्थिक सुधारों के शिल्पकार डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात निधन हो गया। 92 वर्षीय मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया। हालांकि, सभी प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

तबीयत बिगड़ने पर AIIMS में भर्ती

गुरुवार शाम को सांस लेने में दिक्कत होने के बाद मनमोहन सिंह को रात 8 बजे AIIMS लाया गया। यहां डॉक्टरों ने पाया कि उनके दिल में गंभीर समस्या है। कार्डियोलॉजी विभाग के प्रोफेसर डॉ. नीतीश नाइक और सीनियर डॉक्टरों की टीम ने उनका इलाज किया, लेकिन वे जीवन की जंग हार गए।

यह भी पढ़े - Ghaziabad News: सौरभ हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़ के बाद कादिर का चचेरा भाई साजिद गिरफ्तार

कांग्रेस नेताओं का दिल्ली AIIMS पहुंचना

डॉ. सिंह के AIIMS में भर्ती होने की खबर सुनकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी देर रात अस्पताल पहुंचीं। उनकी बेटी पहले से ही वहां मौजूद थीं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और सोनिया गांधी भी दिल्ली रवाना हो गए हैं।

राजनीतिक और आर्थिक योगदान

डॉ. मनमोहन सिंह ने 2004 से 2014 तक दो बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में सेवाएं दीं। 1990 के दशक में पी.वी. नरसिम्हाराव सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए उन्होंने देश में आर्थिक सुधारों की शुरुआत की, जिसे भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव माना जाता है।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

कांग्रेस ने कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कार्यसमिति (CWC) की बैठक को स्थगित कर दिया है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस दुखद समाचार पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

डॉ. मनमोहन सिंह का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

खबरें और भी हैं

Latest News

बलिया में नवाचार की मिसाल: डीएम के मार्गदर्शन में विकसित हुआ जनशिकायत निवारण वेब एप 'Nirakaran Ballia' बलिया में नवाचार की मिसाल: डीएम के मार्गदर्शन में विकसित हुआ जनशिकायत निवारण वेब एप 'Nirakaran Ballia'
Ballia News। जनपद बलिया में सुशासन और पारदर्शिता को नई दिशा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की...
Noida News: चलती बाइक पर रोमांस करना पड़ा भारी, कपल पर 53,500 का चालान; वीडियो वायरल होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
Lucknow News: महिला का शव घर में फंदे से लटका मिला, चुपचाप कर दिया अंतिम संस्कार; मायके वालों ने लगाया हत्या और दहेज प्रताड़ना का आरोप
Lucknow News: प्रेम प्रसंग में हुआ खुलासा, पत्नी के बचपन के प्रेमी की बेरहमी से हत्या, आरोपी बोला, "इसकी बोटी-बोटी काट डालो!"
Mathura News: टीला धंसने से दो बहनों समेत तीन की मौत, डीएम ने दिए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.