Femina Miss India : 2 घंटे तक कमरे में रहीं बंद फेमिना मिस इंडिया, डिजिटल अरेस्ट कर वसूले 99 हजार

Femina Miss India : फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल रही शिवांकिता दीक्षित को डिजिटल अरेस्ट किया गया। 99 हजार रुपये ठग गए। शातिर ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताया। उन्हें दो घंटे डिजिटल अरेस्ट रखा। बैंक खाते में मनी लांड्रिंग और बच्चों के अपहरण की रकम आने की बात बोल डराया।

मानस नगर शाहगंज की रहने वाली शिवांकिता दीक्षित साल 2017 में फेमिना मिस इंडिया वेस्ट बंगाल रही हैं। वर्तमान में माडलिंग मे हैं। मंगलवार शाम करीब चार बजे उनके मोबाइल पर व्हाट्सऐप काल आयी। फोन करने वाले ने खुद सीबीआई अधिकारी बताया। कहा कि उनके नाम से दिल्ली की एचडीएफसी बैंक में खाता खोला गया। खाते में मानव तस्करी, मनी लांड्रिंग और दो दर्जन बच्चों के अपहरण करके उनकी फिरौती की रकम आई है।

यह भी पढ़े - जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान, 28 नवंबर को होगा ‘जीवनदाता परिवार सम्मान 2026’

शिवांकिता दीक्षित ने बताया कि वीडियो काल पर पीछे कई पुलिस अधिकारी वर्दी में थे। उन्होंने देख वह डर गई।शातिरों ने कमरा बंद करने को बोला। उन्होंने ऐसा ही किया। दो घंटे तक कॉल पर रही। इस दौरान दो उनसे 99 हजार रुपये खाते में जमा करा लिए। कमरे से बाहर आकर उन्होंने पिता संजय दीक्षित को जानकारी दी। घटना की साइबर क्राइम सेल में शिकायत की है।

खबरें और भी हैं

Latest News

Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन Ballia News: छठ पूजा पर 16 नवंबर को स्थानीय अवकाश की मांग, महिला शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
बलिया: छठ पूजा के पावन अवसर पर 16 नवंबर को जनपद बलिया में स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग को...
Ballia News: दिवंगत शिक्षक रामप्यारे की पत्नी मीना को मिलेगी 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद, TSCT ने बढ़ाया सहयोग का हाथ
बलिया: मारपीट में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, तीन नामजद आरोपी हिरासत में
बलिया में दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से चार वर्षीय बच्ची की मौत, छठ की खुशियां मातम में बदलीं
अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ में घर में आग लगने से क्या गिरधर की जान बचा पाएगी राधा?
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.