बेटी की शादी की तैयारी में जुटा परिवार, मां आशिक के साथ भागी

उरई। एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपनी बेटी की शादी के लिए तैयार किए गए गहने और नकदी लेकर मोहल्ले के युवक के साथ फरार हो गई। घटना की शिकायत लेकर शनिवार को एक व्यक्ति अपनी बेटी और बच्चों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचा। उसने पत्नी की बरामदगी और आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

शिकायतकर्ता का आरोप

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि जुलाई महीने में उसकी पत्नी को मोहल्ले का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। महिला अपने साथ 40 हजार रुपये नकद और ढाई लाख रुपये के गहने भी ले गई। यह गहने बेटी की शादी के लिए बनवाए गए थे।

यह भी पढ़े - बुंदेली शेफ सीज़न-4: तीसरे ऑडिशन में 17 प्रतिभागियों ने दिखाया हुनर, 6 ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

पीड़ित ने कहा

"मेरी पत्नी के जाने से बेटी का रिश्ता तय नहीं हो पा रहा है। मैंने ये गहने उसकी शादी के लिए बनवाए थे। अब मेरी बेटी की शादी में अड़चनें आ रही हैं।"

गंभीर आरोप और धमकी

पीड़ित ने आरोप लगाया कि युवक ने महिला को बेचने की धमकी भी दी है। उसने पुलिस से गुहार लगाई कि उसकी पत्नी को सकुशल वापस लाया जाए और आरोपी युवक पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित ने एसपी से आग्रह किया कि जल्द से जल्द उसकी पत्नी को बरामद कर परिवार को न्याय दिलाया जाए।

खबरें और भी हैं

Latest News

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह कारगिल विजय दिवस पर शहीदों के परिजनों और पूर्व सैनिकों का सम्मान, हरदोई में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
हरदोई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आश्रय सेवा समिति की ओर से सैनिक कल्याण भवन में सम्मान समारोह आयोजित...
प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार
संभल: गंगा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत, दो दर्जन घायल
बाराबंकी में सड़क हादसे में छात्रा की मौत, शव रखकर ग्रामीणों ने लगाया जाम
2047 तक बदल सकती है भारत की हिंदू-मुस्लिम राजनीति, विकास के मुद्दे बन सकते हैं चुनावी केंद्र: डॉ. अतुल मलिकराम
Copyright (c) Parakh Khabar All Rights Reserved.